scriptकई बीमारियों में फायदेमंद है काले गेहूं से बनी रोटी, खेती से मालामाल हो सकते हैं किसान | black wheat is good for health and farming | Patrika News

कई बीमारियों में फायदेमंद है काले गेहूं से बनी रोटी, खेती से मालामाल हो सकते हैं किसान

locationसुल्तानपुरPublished: Nov 25, 2021 02:19:04 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

कृषि विज्ञान केंद्र बरासिन के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वीपी सिंह और प्रसार वैज्ञानिक डॉ. रेखा ने किसानों को काला गेंहू की खेती करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि काला गेंहू की पैदावार बेहद अच्छी होती है और सामान्य गेंहू से कई गुना अधिक पौष्टिक होता है। दोनों कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि किसान काला गेंहू की जैविक विधि से खेती कर मालामाल हो सकते हैं।

blacj_wheat.jpg
सुलतानपुर. गेहूं का उपयोग अब तक भोजन में सभी ने किया है। गेंहू के आटे से बनी रोटियां भी सबने खाई हैं। अब वैज्ञानिकों ने काला गेहूं तैयार किया है। यह किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ ही औषधि के रूप में भी लाभकारी होगा। काला गेहूं उगाने की शुरुआत जिले में हो चुकी है। किसान काला गेहूं की खेती कर ज्यादा उत्पादन तो ले ही सकते हैं। इसके अलावा लोग काला गेहूं खाकर तमाम बीमारियों से बच भी सकते हैं। इन खूबियों के चलते काला गेहूं सामान्य गेहूं से महंगा भी बिकता है।
सुलतानपुर जिले की तहसील बल्दीराय के नान्दौली गांव में किसान जमील अहमद ने काले गेहूं की खेती की। बीते साल उन्होंने केवल आधा बीघा खेत में फसल तैयार की था। 10 विस्वा खेत (आधा बीघा) खेत में 5 कुंतल क्विंटल काला गेहूं की पैदावार हुई है। किसान ने गेहूं पिसवाया तो आटा काला-सफेद रंग का बना है। रोटी बनवाने पर गुलाबी रंग की तैयार हुई है।
काला गेहूं पैदावार में बेहतर
कृषि विज्ञान केंद्र बारासिन के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वीपी सिंह और प्रसार वैज्ञानिक डॉ. रेखा ने किसानों को काला गेंहू की खेती करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि काला गेंहू की पैदावार बेहद अच्छी होती है और सामान्य गेंहू से कई गुना अधिक पौष्टिक होता है। दोनों कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि किसान काला गेंहू की जैविक विधि से खेती कर मालामाल हो सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो