scriptमेनका गांधी पर इस पार्टी के प्रत्याशी ने जमकर साधा निशाना, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप | Candidate against BJP big attack on Maneka Gandhi | Patrika News

मेनका गांधी पर इस पार्टी के प्रत्याशी ने जमकर साधा निशाना, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

locationसुल्तानपुरPublished: Apr 04, 2019 06:05:19 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

कांग्रेस से राज्यसभा सांसद और सुल्तानपुर से उम्मीदवार संजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा और पीएम मोदी केवल समाज को बांटने का काम करते हैं।

maneka gandhi

maneka gandhi

सुल्तानपुर. कांग्रेस से राज्यसभा सांसद और सुल्तानपुर से उम्मीदवार संजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा और पीएम मोदी केवल समाज को बांटने का काम करते हैं। उन्होंने मेनका पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा सांसद ने सुल्तानपुर में विकास के कौन से काम कराए हैं, यह बात उन्हें जनता को बताने चाहिए। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह ने देर शाम को करौंदीकला ब्लाॅक में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
सामाजिक व आर्थिक विकास कांग्रेस की देन-

संजय सिंह ने लोगों से कहा कि देश का आर्थिक और सामाजिक विकास कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया है। कांग्रेस आजादी के पहले की पार्टी है। आज वो लोग राष्ट्रवाद की बात कर रहे हैं, जिनके दल की आजादी की लड़ाई में कोई भागीदारी नहीं रही, जबकि कांग्रेस के नेताओं ने देश को आजाद कराने में अपना खून बहाया है और शहादत दी है। कांग्रेस ने आम जनता को तमाम जन उपयोगी योजनाएं देने का काम किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने तय कर रखा है कि कांग्रेस सरकार गरीबों को साल भर में 72000 रुपए देने का काम करेगी।
sanjay
सुल्तानपुर को बताया अपना घर-

सुल्तानपुर से भावनात्मक रिश्ते जोड़ते हुए संजय सिंह ने कहा कि सुल्तानपुर हमारा घर है और हमेशा इसके बेहतरी के लिए काम करता रहूंगा। सुल्तानपुर का विकास करने के लिए हम डबल काम करने के लिए तैयार हैं। 2009 में जीतने के बाद जनपद के विकास के लिए हर क्षेत्र में विकास का कार्य किया गया था। इस बार हम उससे ज्यादा काम करेंगे और रुके हुए कामों को भी पूरा करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो