script“सीएम योगी ने चार वर्षों में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाकर दिखाया” | CM Yogi made Uttar Pradesh as Uttam Pradesh | Patrika News
सुल्तानपुर

“सीएम योगी ने चार वर्षों में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाकर दिखाया”

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्षों की उपलब्धियों को गांव-गांव एवं घर – घर पहुँचाने के लिए शुक्रवार को बूथ संपर्क महाअभियान चलाया।

सुल्तानपुरMar 27, 2021 / 08:42 pm

Abhishek Gupta

BJP

BJP

सुलतानपुर. भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्षों की उपलब्धियों को गांव-गांव एवं घर – घर पहुँचाने के लिए शुक्रवार को बूथ संपर्क महाअभियान चलाया। इसके तहत पदाधिकारियों एवं जिम्मेदार कार्यकर्त्ताओं ने 1009 बूथों पर संपर्क कर सरकार के कार्यों व उपलब्धियों की सराहना की। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों का पत्रक भी लोगों को बांटा गया।
भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि बूथ संपर्क अभियान के दूसरे दिन भाजपा के प्रदेश से लेकर शक्ति केन्द्रों तक के पदाधिकारियों, विधायकों सहित जनप्रतिनिधियों ने 1009 बूथों पर घर- घर दस्तक दी और संपर्क कर सरकार की उपलब्धियों का फोल्डर लोगों तक पहुँचाया।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा ने शुक्रवार को कस्बा शक्ति केंद्र के बूथ संख्या- 112 एवं 113 पर घर-घर सम्पर्क कर लोगों से मुलाकात की और उपलब्धियों का पत्रक दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष डॉ वर्मा ने कहा कि चार वर्षों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना कर दिखाया है। उन्होंने कहा भाजपा सबका साथ- सबका विकास के मूलमंत्र को साकार करते हुए समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुँचाने का काम किया है।
नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में शुक्रवार को नगर के 55 बूथों पर संपर्क अभियान चला। पूर्व जिला महामंत्री संजय सिंह सोमवंशी ,भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, डाॅ सुजीत सिंह, राजीव कुमार सिंह, बूथ अध्यक्ष हनुमान त्रिपाठी, मोहित साहू ने शास्त्रीनगर शक्ति केन्द्र के तीन बूथों पर घर -घर जाकर लोगों से संपर्क किया और सरकार की उपलब्धियों का पत्रक बांटा।
जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने कादीपुर नगर, जिला उपाध्यक्ष रामभवन मिश्रा ने कूरेभार मण्डल के विभिन्न बूथों पर घर – घर संपर्क कर योगी सरकार की उपलब्धियों का साहित्य लोगों को दिया।विधायक देवमणि द्विवेदी, सूर्यभान सिंह, राजेश गौतम एवं सीताराम वर्मा ने अपने विधानसभा के विभिन्न बूथों पर डोर टू डोर संपर्क कर सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया।काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू, काशी क्षेत्र महामंत्री सुशील त्रिपाठी एवं क्षेत्रीय मंत्री बबिता तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, गिरीश नारायण सिंह, डाॅ सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, ऋषिकेश ओझा,पूर्व जिला महामंत्री कृपा शंकर मिश्रा,शशिकान्त पांडे, जिला उपाध्यक्ष आनन्द प्रकाश द्विवेदी, सुनील वर्मा, संजय सिंह त्रिलोकचंदी, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, प्रीति प्रकाश प्रदीप शुक्ला,पूजा कसौधन,रेनू सिंह सहित सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी तथा शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारी ने बूथ संपर्क महाअभियान के तहत डोर टू डोर जाकर लोगों को योगी सरकार की चार साल की उपलब्धियों से अवगत कराया।

Home / Sultanpur / “सीएम योगी ने चार वर्षों में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाकर दिखाया”

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो