scriptकांग्रेस पत्याशी ने ‘चुनिए एक और पाइए तीन’ का दिया नारा, कहा- जुमले का भेद जान गई जनता | Congress Lader Sanjay Singh targets BJP in Sultanpur | Patrika News

कांग्रेस पत्याशी ने ‘चुनिए एक और पाइए तीन’ का दिया नारा, कहा- जुमले का भेद जान गई जनता

locationसुल्तानपुरPublished: Apr 16, 2019 05:08:22 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

सुलतानपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हैं संजय सिंह2009 में सुलतानपुर से चुनाव जीते चुके हैं डॉ. संजयचुनाव प्रचार के दौरान चुनिए एक और पाइए तीन का दिया नारा

Sanjay Singh

कांग्रेस पत्याशी ने ‘चुनिए एक और पाइए तीन’ का दिया नारा, कहा- जुमले का भेद जान गई जनता

सुलतानपुर. कांग्रेस सांसद एवं सुलतानपुर से पार्टी प्रत्याशी संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। प्यारेपट्टी में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर जाने से कोई रोक नहीं पाएगा। जनता जुमले के भेद को जान गई है और झूठ का आधिपत्य समाप्त होने वाला है। ‘चुनिए एक और पाइए तीन’ का बुंदल करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि अगर मैं चुनाव जीता तो यहां की जनता को तीन प्रतिनिधि मिलेंगे। मैं, मेरी पत्नी पूर्व मंत्री अमिता सिंह और बेटी आकांक्षा सिंह सिंह।
कांग्रेस प्रत्याशी एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर देश के हर गरीब परिवार को 72 हजार रुपए सालाना मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस कथन का जिक्र करते हुए संजय सिंह ने कहा कि सरकार बनने पर विदेशों में जमा काला धन वापस लाऊंगा और उस धन को हर भारतीय के बैंक खाते में 15-15 लाख रुपए डालूंगा, लेकिन 5 साल बीत गए, आज तक बैंक खातों में एक फूटी कौड़ी भी नहीं पहुंची।
झूठा है भाजपा का सब वादा
संजय सिंह ने कहा की भाजपा और मोदी सरकार का झूठ बेनकाब हो चुका है। भाजपा सरकार ने सीबीआई, आरबीआई, ईडी जैसी लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता समाप्त करने और उनके दुरुपयोग का काम किया है। पिछले चुनाव में अच्छे दिन, 15 लाख रुपए, दो करोड़ नौकरी, किसानों की आय ढाई गुना करने जैसे जो सब्जबाग दिखाए थे, सरकार में आने के बाद बीजेपी उन्हें भूल गई है। अब वो उनकी बात ही नहीं करती। नोटबंदी को रातो-रात देश पर थोप दिया गया, जिसे आर्थिक आजादी का नाम देकर देश की जनता से छलावा किया गया। इससे करोड़ों लोग नोटबंदी से बेरोजगार हो गए, लाखों लोगों के धंधे चौपट हो गए। पैसे ना होने से कई लोगों के घर के सदस्य अस्पताल में दम तोड़ दिए।
2009 में चुनाव जीते थे संजय सिंह
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सजंय सिंह वर्ष 2009 में सुलतानपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने बसपा के मोहम्मद ताहिर को हराया था। वर्तमान में वह राज्यसभा सांसद हैं। कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी व पूर्व मंत्री अमिता सिंह भी सुलतानपुर लोकसभा सीट से 2014 में किस्मत आजमा चुकी हैं। उस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अमिता सिंह की जमानत भी नहीं बच पाई थी। उन्हें केवल 41 हजार 983 वोटों पर संतोष करना पड़ा था

ट्रेंडिंग वीडियो