scriptसरकार की नीतियों पर बरसे कांग्रेसी, डीएम को दिया ज्ञापन | Congress protest against BJP over petrol prices | Patrika News

सरकार की नीतियों पर बरसे कांग्रेसी, डीएम को दिया ज्ञापन

locationसुल्तानपुरPublished: Aug 23, 2019 06:43:07 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

देश भर में पेट्रोलियम पदार्थों की हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।

Congress

Congress

सुलतानपुर. देश भर में पेट्रोलियम पदार्थों की हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने गुस्सा जताया। सड़क पर उतरे दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को प्रेषित करके ठोस कार्यवाही किए जाने की मांग की।
जिले समेत प्रदेश भर में बेकाबू होते अपराध, पेट्रोल के दाम, सरकारी दफ्तर में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बुधवार को जिलाध्यक्ष केके मिश्रा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष मिश्र ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपराधियों पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
महिलाओं -छात्राओं का नहीं रुक रहा शोषण

महिलाओं, छात्राओं का बदस्तूर उत्पीड.न किया जा रहा है। सरेराह अपहरण, डकैती, छिनैती, दुराचार, हत्या जैसी जघन्य वारदातें आए दिन हो रही हैं। प्रवक्ता शकील अंसारी ने कहाकि रामराज्य लाने का शिगूफा छोड.ने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में जंगलराज कायम कर दिया है। पीसीसी सदस्य हौसिला प्रसाद भीम ने भी सरकार की जनविरोधी नीतियों पर सवाल दागे। फिरोज अहमद, मनोज तिवारी, सुहेल अहमद, विनय त्रिपाठी, आवेश अहमद, इंतिजार अहमद, राहुल त्रिपाठी, शिवेंद्र पांडेय आदि ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में ओमप्रकाश, मोबीन अहमद, जाकिर हसन, रणजीत सिंह, राजकुमार शर्मा, पवन मिश्रा, शीतला प्रसाद साहू, हरीश त्रिपाठी, धर्मराज मिश्रा, मोहर्रम अली आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो