scriptहोली त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित की जायें – जिला मजिस्ट्रेट | dm strategy on holi 2019 in sultanpur | Patrika News

होली त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित की जायें – जिला मजिस्ट्रेट

locationसुल्तानपुरPublished: Mar 16, 2019 02:05:59 pm

होलिका दहन का कार्यक्रम सायंकाल से लेकर रात्रि तक किया जायेगा तथा होली का मुख्य पर्व रंग गुलाल के साथ खेल कर मनाया जायेगा।

sultanpur

होली त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित की जायें – जिला मजिस्ट्रेट

सुल्तानपुर. जनपद में इस वर्ष होली का त्योहार परम्परागत ढंग से 20 व 21 मार्च को, होलिका दहन का कार्यक्रम सायंकाल से लेकर रात्रि तक किया जायेगा तथा होली का मुख्य पर्व रंग गुलाल के साथ खेल कर मनाया जायेगा। फलस्वरूप समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट/पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पूर्णरूप से उत्तरदायी होंगे तथा संवेदनशील क्षेत्रों/मिश्रित आबादी वादे क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपने स्तर से तहसीलदार/नायब तहसीलदारों आदि की तैनाती सुनिश्चित करते हुए सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी (पुलिस) से सम्पर्क बनाये रखेंगे और जहां कहीं कोई विवाद हो तो स्थल पर पहुंच कर विवाद का निराकरण सूझ-बूझ के साथ करेंगे। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं जलापूर्ति तथा निर्वाध रूप से विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की होगी।


होली पर न हो किसी तरह का विवाद

जिला मजिस्ट्रेट दिव्य प्रकाश गिरि ने बताया कि इस वर्ष होली का त्योहार परम्परागत ढंग से एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी प्रकार का विवाद न होने पाये। उन्होंने बताया कि समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने सहयोगी पुलिस क्षेत्राधिकारियों के साथ अपने क्षेत्र का व्यापक भ्रमण करते रहें तथा समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रान्तर्गत उक्त पर्व के पूर्व पीस कमेटी की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित कर लें। जनपद में धारा-144 सीआरपीसी सम्बन्धी निषेधाज्ञा प्रभावी है। उन्होंने बताया कि इसका भी कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी को तहसील क्षेत्र बल्दीराय, जयसिंहपुर एवं कादीपुर के लिये प्रभारी बनाया गया है तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय को तहसील सदर एवं लम्भुआ के साथ-साथ पूरे जनपद में शांति व्यवस्था के लिये प्रभारी बनाया गया है। वे सम्बन्धित अपर पुलिस अधीक्षक से सम्पर्क बनाये रखेंगे और जहां कहीं भी व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है तो अपर पुलिस अधीक्षक के साथ पहुंच कर समस्या का समाधान करायेंगे।

भाईचारे का त्यौहार है होली

उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि होली त्योहार आपसी भाईचारे का है, इसमें यदि कोई हुड़दंग करता है या अशांति फैलाता है, तो कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा की है कि त्योहार से पहले गांव में लोगों को चेतावनी भी जारी कर दें। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि त्योहार पर कोई भी ऐसा व्यवहार ना करें, जिससे थोड़ी भी अशांति की संभावना पैदा हो। सौहार्दपूर्ण वातावरण में ही त्योहार को मनाया जाये। उन्होंने सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नगर व ग्रामीण क्षेत्र में त्योहार से पहले योजना बनाकर सफाई अभियान चलाया जाये। उन्होंने पानी की समुचित व्यवस्था के निर्देश जल निगम को दिये गये। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया कि पानी के टैंकर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखें।


होली के त्यौहार पर चाकचौबंद रहे कानून व्यवस्था

जिला मजिस्ट्रेट ने अग्निशमन अधिकारी को निर्देश दिया है कि नगर क्षेत्र के सभी हाईडेंट चेक कर लिये ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत दिलाई जा सके। डीएम श्री गिरि ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के दृष्टिगत सभी पुलिस अधिकारी और थानाध्यक्षों को निर्देश दिये हैं कि नियम कानून का पालन सुनिश्चित करायें। इस पर विशेष ध्यान दें कि कहीं भी डीजे नहीं बजना चाहिये। डीएम ने होली त्योहार पर शराब बंदी को सख्ती से लागू कराये जाने के भी निर्देश सम्बन्धित को दिये हैं। उन्होंने कहा कि होली के समय चिकित्सा विभाग की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। सीएमओ को निर्देशित किया गया है कि जिले के सभी अस्पतालों पर चिकित्सक और जरूरी दवाओं को उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाये। इमरजेंसी कक्ष में पूरी सर्तकता बरतने की जरूरत होगी। जरूरत पड़ने पर उस दिन चिकित्सकों की संख्या भी बढ़ायें। जनपद के समस्त वरिष्ठ नागरिकों और अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों पर नजर रखें। होली के जोश में कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिसमें शांति भंग हो। होली आपसी समन्वय का त्योहार है, इसे मिल-जुल कर मनाये। हुड़दंग वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो