scriptआग लगने से बुरी तरह जले 10 पशु | fire breakout in houses ten animals burned | Patrika News

आग लगने से बुरी तरह जले 10 पशु

locationसुल्तानपुरPublished: Dec 08, 2019 04:21:52 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

जिले के बल्दीराय तहसील के ग्राम नन्दौली में आग लगने से दो परिवारों से कुल 10 पशु जलकर गए

आग लगने से बुरी तरह जले 10 पशु

आग लगने से बुरी तरह जले 10 पशु

सुल्तानपुर. जिले के बल्दीराय तहसील के ग्राम नन्दौली में आग लगने से दो परिवारों से कुल 10 पशु जलकर गए। विंध्या और श्यामलाल दोनों के ही आधे से ज्यादा घर जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना पुलिस की दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग लगने की सूचना राजस्व विभाग को दी। राजस्व विभाग की तरफ से आए हल्का लेखपाल दिनेश कुमार ने पीड़ित परिवार को भरपाई कराए जाने का आश्वासन दिया। घर के अंदर लगभग 10 पशु पूरी तरह जल गए। जले हुए पशुओं में विंध्या की एक गाय, दो बकरी और श्यामलाल के आठ भेड़ थे। सभी पशुओं को पशु चिकित्सक डॉ. शुशील यादव ने दवा और इन्जेक्शन लगाया। आग लगने से दोनों गरीब परिवार का लाखों का नुकसान हो गया। एक अन्य अधिकारी गुलाम हैदर ने पीड़ित को अपने स्तर से भी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उसने कहा की जो भी नुकसान हुआ है उसकी शासन की तरफ से पूरी मदद और भरपाई कराई जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो