scriptअराजकतत्वों ने तोड़ा सेनानी सम्मान चिन्ह, लोगों का फूटा गुस्सा | freedom fighter symbol broken by anarchists people angry | Patrika News
सुल्तानपुर

अराजकतत्वों ने तोड़ा सेनानी सम्मान चिन्ह, लोगों का फूटा गुस्सा

अराजकतत्वों ने नगर कोतवाली क्षेत्र की मुरलीनगर बाजार में लगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम प्रताप तिवारी के सम्मान चिन्ह को क्षतिग्रस्त कर दिया

सुल्तानपुरFeb 02, 2019 / 06:24 pm

Karishma Lalwani

sultanpur

अराजकतत्वों ने तोड़ा सेनानी सम्मान चिन्ह, लोगों का फूटा गुस्सा

सुलतानपुर. अराजकतत्वों ने नगर कोतवाली क्षेत्र की मुरलीनगर बाजार में लगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम प्रताप तिवारी के सम्मान चिन्ह को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से क्षेत्र के राष्ट्रप्रेमियों में रोष व्याप्त है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से अराजकतत्वों को चिन्हित कर कार्यवाही की मांग की है।
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में जिले में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कटावां तिवारीपुर निवासी पं. राम प्रताप तिवारी के सम्मान में दो दशक पूर्व स्मारक के रूप में सम्मान चिन्ह बनाया गया था। मुर्लीनगर बाजार से कटावां जाने वाले मार्ग को तत्कालीन डीएम मंगला प्रसाद मिश्र ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम समर्पित किया था। उद्देश्य था कि इस सम्मान चिन्ह से आगामी पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा मिलेगी। लेकिन बीती रात कुछ शरारती तत्वों ने शिलापट्ट तोड़ दिया।
घटना की सूचना पर फैल गया आक्रोश

सुबह जब लोगों ने शिलापट्ट और सम्मान चिन्ह क्षतिग्रस्त देखा, तो क्षेत्र वासियों में रोष फैल गया। तमाम लोग मुरलीनगर बाजार में जमा हो गए और इस कृत्य की निंदा की। सेनानी उत्तराधिकार व पत्रकार जीतेन्द्र श्रीवास्तव ने मांग किया है कि अराजकतत्वों के खिलाफ राष्ट्रीय चिन्ह और राष्ट्रीय प्रतीक अपमान अधिनियम के तहत कार्यवाही की मांग की जाए। उत्तराधिकारी राजेश तिवारी रत्न ने कहा कि इससे आपसी भाईचारा बिगड़ेगा इसलिये क्षतिग्रस्त करने वालों पर कार्यवाही जरूरी है।
अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इस संबंध में सीओ सिटी श्यामदेव ने कहा कि सुविख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मूर्ति एवं स्मारक स्थल क्षतिग्रस्त होने की खबर मिली है। पुलिस सतर्क है। अपराधी तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो