सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पडताल की तो ज्ञात हुआ कि मृतका के गांव के ही राजकुमार उर्फ कल्लू पुत्र स्व. रामसूरत का मृतका सुनीता निषाद से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले महिला के घर से कुछ जेवर गायब हो गए थे। महिला द्वारा कहा जा रहा था कि प्रेमी राजकुमार द्वारा ही जेवर गायब किए गए हैं। सुनीता निषाद गायब जेवरातों को वापस करने के लिए दबाव बना रही थी। पुलिस के अनुसार घटना वाली रात प्रेमिका सुनीता निषाद ने अपने प्रेमी राजकुमार को मिलने के लिए बुलाया।
ये भी पढ़ें – पुलिस हिरासत में युवक की मौत, थाना प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुलाकात के दौरान दोनों में झगड़ा होने लगा। इसी बीच उत्तेजित होकर आरोपी राजकुमार द्वारा महिला को हसिया से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने राजकुमार को शक के आधार पर गिरफ्तार किया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पहले तो इधर उधर भटकाता रहा और जब पुलिस ने सख्ती बरती तो उसने अपना जर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल हसिया बरामद कर जेल भेज दिया।