scriptHeavy Rain in UP : आसमान में छाये काले-काले बादल, IMD से जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट | IMD Alert : Heavy Rain in Uttar Pradesh | Patrika News

Heavy Rain in UP : आसमान में छाये काले-काले बादल, IMD से जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट

locationसुल्तानपुरPublished: Aug 30, 2020 02:12:22 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

Heavy Rain in UP : आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्विद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले सप्ताह भर बारिश होने की संभावना है

Heavy Rain in UP

Heavy Rain in UP

सुलतानपुर. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून फिर से मेहरबान हो गया है। शनिवार को दिनभर प्रदेश के कई जिलों मे कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हुई। रविवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाये हैं। बीच-बीच में सूर्यदेव के भी दर्शन हो जाते हैं। सुलतानुपर में शनिवार रात बूंदबांदी हुई, अभी बादल छाये हैं। आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्विद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले सप्ताह भर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अभी देश भर में मानसूनी सिस्टम सक्रिय हो रहा है। लखनऊ और आसपास के जिलों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले 4 दिनों तक सक्रिय रहने के आसार हैं।
सुलतानपुर में रविवार सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, आज कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान 30:2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 :6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो