scriptपहले किया अपहरण फिर युवती को फेंका गोमती नदी में | Kidnapper throws girl in Gomti river | Patrika News
सुल्तानपुर

पहले किया अपहरण फिर युवती को फेंका गोमती नदी में

पहले अपहरणकर्ताओं ने महिला का बस्ती जिले से अपहरण किया और बाद में सुल्तानपुर लाकर रात को 2 बजे मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के दियरा गोमती नदी के पुल से बीच गोमती नदी में फेंक दिया ।

सुल्तानपुरSep 14, 2018 / 10:29 pm

Abhishek Gupta

Kidnap

Kidnap

सुल्तानपुर. पहले अपहरणकर्ताओं ने महिला का बस्ती जिले से अपहरण किया और बाद में सुल्तानपुर लाकर रात को 2 बजे मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के दियरा गोमती नदी के पुल से नदी में फेंक दिया। वह युवती गोमती नदी में बहते हुए कुछ दूर जाकर किनारे लगकर एक पेड़ की जड़ पकड़ कर अपनी जान की रक्षा करती रही । सुबह होने पर गोमती नदी में मछली पकड़ने आये मछुआरों को देखकर शोर मचाया ,तो मछुआरों ने गोमती नदी में कूदकर उस युवती को बाहर निकाला।
मामला है बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र का, जहाँ ग्राम मोढ़ की निवासिनी 24 वर्षीय पूजा का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था। किटनैप करने के बाद अपहरणकर्ताओं ने पूजा को कई अज्ञात स्थान पर ले गए और रात के तकरीबन 2 बजे मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के दियरा स्थित गोमती नदी के पुल से सीधे गोमती नदी में फेंक दिया। गोमती नदी में गिरने के बाद पूजा बहते-बहते दूर किनारे पर एक पेड़ की जड़ में अटक गई और होश आने पर उस पेड़ की जड़ पकड़कर अपनी जान की रक्षा करती रही।
सुबह होने पर कुछ मछुआरे मछली पकड़ने गोमती नदी के किनारे आये और उन्हें देखकर पूजा ने जान बचाने की गुहार लगायी। महिला की गुहार सुनकर मछुआरों ने नदी में कूदकर उसे बाहर निकाला। इस घटना की जानकारी होने पर आस पास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को लेकर थाने आयी और उससे पूंछताछ कर रही है। घटना से युवती काफी डरी हुई है। अपने गाँव के पते के अलावा वह कुछ भी नहीं बता पा रही है। सीओ जयसिंहपुर विजय मल्ल ने बताया कि युवती काफी डरी हुई है। वह कुछ बता नहीं पा रही है । उसके परिजनों को सूचना दी गई है। उसके परिजनों के आने के बाद ही कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Home / Sultanpur / पहले किया अपहरण फिर युवती को फेंका गोमती नदी में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो