scriptvideo : प्रदेश में बिना पैसे दिए नहीं होते काम: गहलोत | Do not work in the state without paying: Ashok Gehlot | Patrika News

video : प्रदेश में बिना पैसे दिए नहीं होते काम: गहलोत

locationसुल्तानपुरPublished: Oct 02, 2016 08:07:00 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

पूर्व मुख्यमंत्री बोले – जनता सरकार से निराश

कोटा. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा प्रवास के दौरान रविवार को राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, इस राज में प्रदेश में बिना पैसे दिए कोई भी काम नहीं होता। 

लोगों को सरकारी विभागों में जायज कार्य के लिए भी पैसे देने पड़ते हैं। जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर सरकार बनाई, लेकिन जनता को निराशा ही हाथ लगी। 
जनता विधायकों को समस्या बताती है तो वो कहते हैं, हमारी नहीं चलती, मुख्यमंत्री उनसे मिलती ही नहीं है।

गहलोत ने कहा, नई सड़कें बनना तो दूर पुरानी जर्जर सड़कों की भी मरम्मत नहीं हो रही है। पावर प्लांट बेचे जा रहे हैं, जो गलत है या फिर सरकार एेसी नीति घोषित करे कि भविष्य में नए पावर प्लांट नहीं बनाएगी। 
प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। बालिकाओं से दुष्कर्म जैसे अपराध बढ़े हैं। निराश जनता के पास बचा दो साल का कार्यकाल भी इस तरह परेशानी में धैर्य से निकालने के अलावा कोई चारा नहीं है। 
कांग्रेस में दो धड़े होने के सवाल पर गहलोत ने कहा कि कुछ लोग अंदाजे के आधार पर इस तरह का भ्रम फैलाते हैं। उनका धड़ेबाजी में कभी विश्वास ही नहीं रहा।

उन्होंने कहा, पार्टी के लोगों के बीच में बेहतर संवाद हो इसके लिए सामूहिक भोजन आयोजन रखा है। इसी तरह कोई नेता चाय पार्टी रखेगा तो कई खाने पर बुलाएगा, एेसे में बातचीत करने का मौका मिलेगा। कोटा में विमान सेवा को लेकर उन्होंने कहा, यहां के हवाई अड्डे पर बोइंग नहीं उतर सकता।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो