29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेनका गांधी का फूंटा गुस्सा, भरी बैठक में अधिकारी को कहा- कहां के राजा हो…

जिले की सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी जनता के प्रति उदासीन रहने वाले एवं बजट होने के बाद भी काम न कराने वाले अधिकारी व कर्मचारियों पर जमकर बरसीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 28 Jul 2019, 8:35 PM IST

Maneka Gandhi

Maneka Gandhi

सुलतानपुर. जिले की सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी (Maneka Gandhi) जनता के प्रति उदासीन रहने वाले एवं बजट होने के बाद भी काम न कराने वाले अधिकारी व कर्मचारियों पर जमकर बरसीं। मेनका गांधी कामचोर अधिकारियों पर इस कदर नाराज थीं कि 15 दिनों में जनता का कार्य न करने पर कार्यवाही करने तक की चेतावनी दे डाली। सांसद मेनका संजय गाॅधी ने अधिकारियों को दिये गये दायित्वों का पूर्णतयः ईमानदारी एवं समयबद्वता के साथ निर्वहन किये जाने के निर्देश दिये। गुणवत्ता एवं समयबद्वता का ध्यान न देने वाले अधिकारियों को कार्यवाही के लिए तैयार रहने की हिदायत भी दी।

सांसद ने कहा यह-
सांसद आज यहाॅ कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में विद्युत विभाग के अभियन्ताओं द्वारा सौभाग्य योजना में घपला करने एवं कार्य न करने की शिकायत पर आग बबूला हो गईं। उन्होंने बिजली विभाग के एसडीओ को खड़ा कर जमकर लताड़ लगाई और कहा कि तुम कहां के राजा हो जो काम नहीं करोगे। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि तीन महीने में बिजली संबंधी सभी कार्य पूर्ण करा लिये जाएं अन्यथा दोबारा शिकायत होने पर कार्यवाही तय है।

उपजिलाधिकारियों के साथ की बैठक-

उन्होंने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह प्रातः 9 से 11 बजे तक संपन्न होने वाले जनता दर्शन में समय से पहुंचे तथा आने वाले फरियादियों के शिकायतों का तत्परता से गुणवत्ता पूर्ण निराकरण कराये, ताकि समाज के अन्तिम व्यक्ति को न्याय मिल सके।

विद्युत विभाग के कार्यो की समीक्षा में मेसर्स बजाज इलेट्रिक प्रा0 लि0 कम्पनी द्वारा जनपद में सौभाग्य योजना के अन्तर्गत कराये गये कार्य की गुणवत्ता खराब पाये जाने पर सांसद मेनका ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कम्पनी द्वारा कराये गये गुणवत्ताहीन कार्य को 15 दिन के अन्दर दुरस्त कराना सुनिश्चित कराएं और यदि निर्धारित अवधि के अन्दर संबन्धित कम्पनी द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप कार्य नहीं किया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाते हुए संपूर्ण धनराशि की रिकवरी की जाएगी तथा प्राथमिकी भी दर्ज करायें। इसी प्रकार 796 खराब ट्रान्सफार्मरर्स में 80 ट्रान्सफार्मरर्स ठीक न पाये जाने पर नारजगी प्रकट की तथा तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिये।

सौभाग्य योजना के अन्तर्गत उपभोक्ताओं को प्राप्त होने वाले गलत विद्युत बीजकों के क्रम में तत्काल समाधान किये जाने एवं योजना के अन्तर्गत अवशेष विद्युत कनेक्शन को शिविरों के माध्यम से कार्य संपादन के निर्देश दिये । गत दिवसों में हुई भारी वर्षा के कारण जनपद में हुए जनहानि एवं दिये गये मुवायजे की जानकारी करने पर मालूम हुआ कि जनपद में वर्षा वृष्टि से 12 लोगों की मृत्यु हुई जिसमें 5 लोगों को विद्युत विभाग द्वारा मुवायजा उपलब्ध कराया गया। इस पर सांसद ने तीन दिन के अन्दर अवशेष मृतक परिजनों को मुवायजा उपलब्ध कराये जाने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियो को दिये।

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग