मेनका गांधी ने कुएं में गिरे कुत्ते के बच्चे को रेस्क्यू कर बाहर निकलवाया
सुल्तानपुरPublished: Jan 31, 2021 07:14:24 pm
सुलतानपुर की सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी का जीव जन्तुओं के प्रति लगाव एक बार फिर देखने को मिला।
सुलतानपुर. सुलतानपुर की सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी का जीव जन्तुओं के प्रति लगाव एक बार फिर देखने को मिला। सूचना मिली कि कुत्ते का डेढ़ महीने का एक बच्चा गहरे कुए में जा गिरा है। इस पर सांसद न स्थानीय पुलिस को भेजकर कुत्ते के बच्चे को रेस्क्यू कर बाहर निकलने का निर्देश दिया। काफी मशक्कत के बाद उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद गांधी जब शनिवार को संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची तो रात 8:15 बजे हलियापुर थाना अन्तर्गत गांव जुगरागढ़ – सिकरी के निवासी अभिषेक तिवारी ने उनको फोन पर सूचना दी कि डेढ़ महीने के कुत्ते का बच्चा उनके घर के पास एक गहरे कुएं में गिर गया है। सांसद मेनका संजय गांधी ने अपने प्रतिनिधि रणजीत से कुत्ते के बच्चे को रेस्क्यू करने के लिए स्थानीय एसएचओ और डीएफओ को अवगत कराने के निर्देश दिए। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हलियापुर थाने की पुलिस ने बचाव अभियान चलाकर डेढ़ महीने के कुत्ते के बच्चे को सकुशल बचा लिया। इस घटना की चर्चा सुलतानपुर में खूब हो रही है।