scriptमेनका गांधी का बसपा के बड़े नेता पर हमला, बोलीं- कहा था दबंग जेल जाएंगे, तो गए | maneka gandhi over BSP leader going to jail | Patrika News

मेनका गांधी का बसपा के बड़े नेता पर हमला, बोलीं- कहा था दबंग जेल जाएंगे, तो गए

locationसुल्तानपुरPublished: Aug 08, 2019 09:48:14 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद मेनका गांधी ने गुरुवार को जिले में दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Maneka Gandhi

Maneka Gandhi

सुल्तानपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री (Former central minister) और भाजपा (BJP) सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) ने गुरुवार को जिले में दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धनपतगंज और इसौली के लोगों ने मुझसे बस चलाने की मांग की थी। वह मैंने पूरा किया। उन्होंने कहा कि आज दो बसें – एक धनपतगंज और दूसरी बल्दीराय के लिए – शुरू की हैं। कादीपुर का बस अड्डा जल्द अत्याधुनिक होगा। मेनका गांधी ने अपरोक्ष रूप से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) में गठबंधन के बसपा (BSP) प्रत्याशी रहे बाहुबली चन्द्रभद्र सिंह सोनू (Chandrabhadra Singh) और उनके छोटे भाई जिला पंचायत सदस्य यशभद्र सिंह मोनू और विरोधियों पर पलटवार भी किया।
ये भी पढ़ें- सपा से गठबंधन तोड़ मायावती अब उठाने जा रहीं बहुत बड़ा कदम, सपा को देंगी बड़ा झटका

महिलाओं को मिल सकेगा नि:शुल्क पैड-

मेनका गांधी बाद में महिला स्वास्थ्य से जुड़े एक कार्यक्रम में पहुंची। उनके साथ डीएम सी इंदुमती, हीरो कंपनी के मालिक पंकज मुंजाल व उनकी बहू ऐशवर्या मुंजाल मौजूद रहें। महिला जागरूकता के लिए काम करने वाली प्रतिभा सिंह को बड़ी सैनिट्री नैपकिन मशीन दिलवाई। इससे प्रतिदिन 20 हजार पैड का उत्पादन हो सकेगा। इससे जयसिंहपुर में महिलाओं को नि:शुल्क पैड मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें- उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता के इलाज में हुई थी लापरवाही, इस वजह से हुई थी मौत, डॉक्टर ने किया था यह काम

Maneka
लोकसभा प्रत्याशी पर साधा निशाना-
मेनका गांधी यहां के लोगों से दिली रिश्ता जोड़ते हुए कहा कि अभी मुझे आप लोगों के बीच रहते केवल 100 दिन हुआ है, लेकिन ऐसा लगता है कि मैंने एक साथ जीवन बिताया है। मैंने कहा था कि बसें चलेगी इसौली में तो चलाया। उन्होंने गठबंधन से लोकसभा प्रत्याशी रहे चन्द्रभद्र सिंह पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि मैंने चुनाव में कहा था कि दबंग जेल जाएंगे तो गए। उन्होंने फिर कहा कि यह बात अलग है कि वह फिर बाहर निकल आये बेल पर, लेकिन फिर जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरे रहते कोई गुंडागर्दी दबंगई नहीं चलेगी। यह क्षेत्र मेरा और आप सबका है।
ये भी पढ़ें- मायावती ने इस बड़े मुस्लिम नेता तो पार्टी में सबसे बड़ा पद देकर चला मास्टर स्ट्रोक, की बहुत बड़ी घोषणा….

इसके बाद मेनका गांधी का काफिला महिला स्वास्थ्य से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोतिगरपुर वि०खण्ड के गुरेगांव पहुंचा। उनके साथ डीएम सी इंदुमती, हीरो कंपनी के मालिक पंकज मुंजाल व उनकी बहू ऐशवर्या मुंजाल मौजूद रहें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो