scriptगांधी संकल्प यात्रा के तहत मेनका गांधी ने की 15 किलोमीटर की पदयात्रा, पौधरोपण कर स्वस्थ पर्यावरण का दिया संदेश | Maneka Gandhi undertook 15 km trek under Gandhi Sankalp Yatra | Patrika News

गांधी संकल्प यात्रा के तहत मेनका गांधी ने की 15 किलोमीटर की पदयात्रा, पौधरोपण कर स्वस्थ पर्यावरण का दिया संदेश

locationसुल्तानपुरPublished: Oct 03, 2019 02:54:42 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

मेनका गांधी ने “गांधी संकल्प यात्रा” के तहत पदयात्रा का शुभारंभ कर एक दर्जन से अधिक गांवों में बूंदा- बांदी व वर्षात के बीच 15 किलोमीटर संकल्प यात्रा की।

गांधी संकल्प यात्रा के तहत मेनका गांधी ने की 15 किलोमीटर की पदयात्रा, पौधरोपण कर स्वस्थ पर्यावरण का दिया संदेश

गांधी संकल्प यात्रा के तहत मेनका गांधी ने की 15 किलोमीटर की पदयात्रा, पौधरोपण कर स्वस्थ पर्यावरण का दिया संदेश

सुलतानपुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर संसदीय क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने इसौली विधानसभा के कुड़वार स्थित शनि मन्दिर से 31 अक्टूबर सरदार पटेल की जयंती तक चलने वाली ऐतिहसिक “गांधी संकल्प यात्रा” के तहत पदयात्रा का शुभारंभ कर एक दर्जन से अधिक गांवों में बूंदा- बांदी व वर्षात के बीच 15 किलोमीटर संकल्प यात्रा का नेतृत्व करती रहीं।

मेनका को अपने बीच पाकर स्थानीय लोग मंत्रमुग्ध

मेनका गांधी खेत खलिहानों, कच्ची- पक्की सड़कों व गली कूचों से निकलती हुई ग्रामीणों स्वच्छता का संदेश दिया। गांव गली खलिहानों में अपनी सांसद मेनका संजय गांधी को अपने बीच पाकर स्थानीय लोग मंत्रमुग्ध थे। भण्डरा में बुजुर्ग रामनरेश ने कहा कि मेरी 60 साल की उम्र में पहली बार किसी सांसद को गांव में जाकर संपर्क करते हुए देखा है। जिधर से मेनका निकल रही थी लोग घरों से बाहर निकलकर उनका स्वागत कर रहे थे। सांसद मेनका गांधी ने भी किसी को निराश नहीं किया, वे सभी ग्रामवासियों से नमस्कार कर उनका हाल- चाल पूंछती चल रही थीं।

सांसद मेनका गांधी ने कहा कि गांधी की 150 वीं जयंती से शुरू हुई पदयात्रा सुल्तानपुर के सभी पांच विधानसभाओं में 31 अक्टूबर तक चलेगी। मेनका गांधी ने खुद भी 15 किमी0 की पदयात्रा की। सुलतानपुर लोकसभा क्षेत्र में 31 अक्टूबर तक कम से कम 150 किलोमीटर की पदयात्रा करनी है। सांसद मेनका संजय गांधी ने पदयात्रा के दौरान सभी गांवों में पौधरोपण कर स्वस्थ पर्यावरण का संदेश दिया।

गांधी जी थे अहिंसा के पुजारी

सांसद मेनका गांधी ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छता, नशा मुक्ति, अहिंसा, भाईचारे का संदेश दिया। मेनका गांधी ने कहा कि गांधी अहिंसा के पुजारी थे, उन्होंने कहा की बच्चों के हिंसा पर आयोजित कार्यक्रम में फ्रांस के सांसदों को वह 17 अक्टूबर को संबोधित करेंगी। मेनका ने कच्ची पक्की सड़कों पर चलकर लगभग 15 किलोमीटर की पदयात्रा कर लोगों के दिलों पर छा गई। उन्होंने कहा कि मैं भी सैनिक परिवार से हूं, मेनका गांधी ने सैनिकों के देश के प्रति योगदान की पूरी प्रशंसा की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो