scriptसपा के इस एमएलसी ने भाजपा पर किया बड़ा हमला, कहा- हर मोर्चे पर फेल है सरकार | mlc Shailendra Pratap Singh statement Bhartiya janta party | Patrika News
सुल्तानपुर

सपा के इस एमएलसी ने भाजपा पर किया बड़ा हमला, कहा- हर मोर्चे पर फेल है सरकार

सपा के इस एमएलसी ने भाजपा पर किया बड़ा हमला, कहा- हर मोर्चे पर फेल है सरकार

सुल्तानपुरJan 19, 2018 / 05:59 pm

Ruchi Sharma

sultanpur

sultanpur

सुल्तानपुर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्र की सरकार किसानों की आय दोगुना करने की बात कर रहे है, जबकि उनकी सरकार में किसानों की फसलों को सांड और नीलगाय खा कर चौपट कर दे रहे है। किसानों की धान की खरीददारी सरकार नहीं कर पा रही है आलू की फसल की सही दाम नहीं मिल पाया जिससे किसानों ने कोल्डस्टोर से आलू की निकासी ही नहीं की अब नई फसल आ गयी है। उसको किसान ओने पौने दामों पर बेचने को मजबूर है।
भाजपा के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। जिले में प्रतिदिन किसी न किसी की हत्या खुलेआम कर दी जा रही है। इस सरकार में ना ही व्यापारी खुश है और ना ही किसान खुश है। युवाओं को भाजपा सरकार ने जमकर छला है। उक्त बातें सदर विधानसभा के पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने सदरविधान सभा में सपा कार्यालय पर आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम में बतौर आयोजक के रूप में कही।
खिचड़ी भोज कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गयी है। ये पहली ऐसी सरकार है जिसकी विफलताएं 10 महीने में आम जनता के सामने आ चुकी है। सपा जिला अध्यक्ष रघुबीर यादव ने उपस्थित लोगों से कहा कि सुल्तानपुर जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है।
इस दौरान कार्यक्रम को सूर्यलाल यादव, शारदा यादव, सहकारी बैंक चेयरमैन धमेंद्र सिंह बबलू ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य गौतम वर्मा ने सम्बोधित किया। इस दौरन, रमेश वर्मा , जितेंद्र वर्मा बड़ेगाव, सुरेंद्र वर्मा, गंगाराम वर्मा प्रधान प्रतिनिधि, विनोद पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
खिचड़ी भोज के बहाने 2019 की शुरू हुई सपा की तैयारी

सदर विधानसभा क्षेत्र के नन्दीधाम बगियागांव में समाजवादी पार्टी ने खिचड़ी भोज के बहाने 2019 की तैयारी का श्रीगणेश शुरू कर दी है। सपा के जिले भर के नेताओं ने कार्यक्रम के जरिये 2019 की लोकसभा तैयारी शुरू करने का कार्यकर्ताओं से आवाहन किया। साथ ही 27 जनवरी को जिले स्तर पर होने वाले आंदोलन के लिये कार्यकर्ताओं को लेकर निर्देश पदाधिकारियों द्वारा दिया गया।

Home / Sultanpur / सपा के इस एमएलसी ने भाजपा पर किया बड़ा हमला, कहा- हर मोर्चे पर फेल है सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो