script

खनन माफियाओं ने इस तरह खोदी नहर की पटरी, सांसद प्रतिनिधि ने जताई नाराजगी, कहा गंभीर मामले की किसी को नहीं जानकारी

locationसुल्तानपुरPublished: Jun 19, 2021 09:41:01 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

MP representative expressed displeasure on Mining mafia dug canal. नहर की एक पटरी खेत के बराबर हो चुकी है। ऐसे में नहर में पानी छूटने पर गांवों व खेतों में जलभराव समस्या खड़ी हो सकती है।

MP representative expressed displeasure on Mining mafia dug canal

MP representative expressed displeasure on Mining mafia dug canal

सुल्तानपुर. MP representative expressed displeasure on Mining mafia dug canal. जिले में खनन माफियाओं के ऊपर प्रशासनिक लगाम न लग पाने के कारण मनबढ़ खनन माफियाओं ने बल्दीराय थाना क्षेत्र के शारदा सहायक खंड-16 से निकली रजबहा नंदोली नहर की पटरी मिट्टी चोर खोद ले गए। नहर की एक पटरी खेत के बराबर हो चुकी है। ऐसे में नहर में पानी छूटने पर गांवों व खेतों में जलभराव समस्या खड़ी हो सकती है। सांसद मेनका गांधी (Menka Gandhi) के प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए इसकी जानकारी जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, सीडीओ अतुल वत्स और शारदा सहायक खंड-16 के अधिशासी अभियंता को दी।
सांसद प्रतिनिधि ने कहा मामला है गंभीर

सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार बल्दीराय से लौट रहे थे। उन्होंने देखा कि नंदौली रजबहा और बल्दीराय तहसील के पास से रामनगर रजबहा के एक किनारे की मिट्टी पूरी तरह से साफ कर दी गई है। उन्होंने वहां गाड़ी रोक कर पूछताछ की तो पता चला कि जेसीबी से खोदकर मिट्टी बेची गई है। मिट्टी की ढुलाई ट्रैक्टर से की गई है। इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने जिलाधिकारी और सीडीओ से फोन पर संपर्क किया। मामले से विभाग के अभियंता पंकज गौतम को अवगत कराया। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई है और किसी भी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारी को पता तक नहीं चला। यह आश्चर्य का विषय है। यह अति गंभीर मामला है। उन्होंने कहा नहर के मौके पर मेरे साथ भाजपा नेता शशिकांत पांडेय व बल्दीराय भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि भी थे। नहर की एक किनारे की पूरी मिट्टी ही निकाल ली गई है। मौके पर जेसीबी और ट्रैक्टर के पहियों के ताजा निशान हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो