scriptआधुनिक भारत के शिल्पी हैं प्रधानमंत्री मोदी: राज्यपाल | PM Modi is Modern India Architecture - Governor | Patrika News
सुल्तानपुर

आधुनिक भारत के शिल्पी हैं प्रधानमंत्री मोदी: राज्यपाल

रीता बहुगुणा जोशी बोलीं-21 वीं सदी महिलाओं की होगी।
 

सुल्तानपुरSep 17, 2018 / 04:14 pm

Ashish Pandey

ramnaik

आधुनिक भारत के शिल्पी हैं प्रधानमंत्री मोदी: राज्यपाल

सुल्तानपुर. जिले के दोस्तपुर कस्बे में पूर्व मंत्री मुईद अहमद द्वारा बनवाए गए एक विद्यालय के लोकार्पण समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि इस कस्बे का नाम दोस्तपुर है। यहां आने की काफी दिनों से इच्छा थी। दो बार नहीं आ पाया। पीएम वाराणसी आए हैं उनके स्वागत में न जाकर उनसे समय लेकर आया हूं। तीसरी बार यहां आने का वायदा पीएम मोदी के कारण पूरा हो सका। मेरे यहां आने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी जी को जाता है। कहा कि मोदी जी अपने जन्मदिन पर अपने गांव और माता के पास नहीं गए। जिसने उनको चुना उसके पास गए। वहीं कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि 21वीं सदी महिलाओं की होगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इसलिए अपनी बेटियों को पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि दुनिया के हर क्षेत्र में बेटियां आगे हैं।
प्रधानमंत्री देश को ले जा रहे हैं आगे

राज्यपाल राम नाईक ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रशंसा करते हुए कहा कि बाजपेयी की तर्ज पर प्रधानमंत्री मोदी देश को आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आधुनिक भारत के विश्वकर्मा हैं। उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देता हूं, कहा कि यूपी में गंगा जमुनी तहजीब ज्यादा है। उसमें सुलतानपुर और दोस्तपुर में ज्यादा है।
शिक्षा में हावी थे नकल माफिया

राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि उत्तर प्रदेश नकल के लिए बदनाम रहा है। इधर 15 लाख 60 हजार छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गई। उसमें 51 फीसद लड़कियां हैं। अवध विवि दीक्षांत के उपाधि में बालिका और बालक 60 /40 का अनुपात है।
राज्यपाल की परिभाषा बदली है
वहीं कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि 21वीं सदी महिलाओं की होगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इसलिए अपनी बेटियों को पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि दुनिया के हर क्षेत्र में बेटियां आगे हैं। काबीना मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सत्तारूढ होते ही प्रदेश में राज्यपाल की परिभाषा बदली है। प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। मेडिकल की पढ़ाई में भी लड़कियां आगे हैं। इंटरनेट पर चैटिंग नहीं ज्ञानवर्धन करें। उन्होंने वर्तमान शिक्षा पर जोरदार तरीके से वार करते हुए कहा कि एमए पास करके चि_ी न लिख सके, ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने राज्यपाल राम नाईक की तरफ इशारा करते हुए कहा कि राज्यपाल न दल देखते हैं न जाति न धर्म। वह सिर्फ इंसान देखते हैं। उन्होंने जिले के लोगों को आश्वासन दिया कि दोस्तपुर के मझुई नदी पर पुल और कस्बे के लिए बाईपास तथा बिजेथुआ महाबीरन धाम और बेलवाई में पर्यटन को बढ़ावा देंगे।
शिक्षा पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है
वहीं आप नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि शिक्षा देश की तरक्की के लिए जरूरी है। पूरे देश में शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी पर बहस चल रही है। इसमें शिक्षा पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। राज्यपाल सभी विचारधाराओं को सम्मान देते हैं। वे दलगत राजनीति से ऊपर हैं। यही उन्हें औरों से अलग करता है।

Home / Sultanpur / आधुनिक भारत के शिल्पी हैं प्रधानमंत्री मोदी: राज्यपाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो