scriptरिश्तों को दरकिनार कर चाची के खिलाफ रोडशो करेंगी प्रियंका गांधी | priyanka gandhi road show in sultanpur against menka gandhi | Patrika News

रिश्तों को दरकिनार कर चाची के खिलाफ रोडशो करेंगी प्रियंका गांधी

locationसुल्तानपुरPublished: May 08, 2019 03:16:53 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 9 मई को रोड शो के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. संजय सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी

priyanka gandhi

रिश्तों को दरकिनार कर चाची के खिलाफ रोडशो करेंगी प्रियंका गांधी

सुलतानपुर. कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 9 मई को रोड शो के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. संजय सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका शाम लगभग 4 बजे सुलतानपुर पहुंचेगी। इस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व प्रियंका की चाची मेनका गांधी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। ऐसे में यह पहली बार होगा कि कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने आईं प्रियंका रिश्तों को दरकिनार कर अपनी चाची के खिलाफ जनसभा करेंगी।
प्रियंका के आगमन में जुटा प्रशासन

कार्यक्रमनुसार प्रियंका गांधी के रोड शो का काफिला राहुल चौराहा होते हुए माल गोदाम पर खत्म होगा। कांग्रेस पदाधिकारियो द्वारा जगह जगह स्वागत समारोह के लिये स्थान चिन्हित किया जा चुका है। प्रियंका गांधी के आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा भी पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था करने की तैयारी पुर जोर है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी प्रियंका गांधी के काफिले की तैयारी को लेकर पूरी तरह से व्यवस्था में जुटा हुआ है।
2014 में नहीं किया था प्रचार

विदित हो कि भाजपा से 2014 में वरुण गांधी ने सुल्तानपुर से चुनाव लड़ा था। कांग्रेस से डॉ. संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह चुनाव लड़ीं थीं। लेकिन 2014 के चुनाव में न तो राहुल गांधी, न तो प्रियंका गांधी और न ही सोनिया गांधी चुनाव प्रचार करने आए थे। लेकिन इस बार रिश्तों को दरकिनार कर प्रियंका ने पार्टी को तरजीह दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो