सुल्तानपुर

BJP नेता विकास वर्मा की सास बन गई विधायक, MLC चुनाव में रमा निरंजना ने सपा को हराया

MLC Elections Results आने के बाद एक बार फिर से भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीत मिल चुकी है। जिसमें कई प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो सपा छोडकर भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरे और जीत कर फिर से सदन में पहुँच गए हैं।

सुल्तानपुरApr 12, 2022 / 02:21 pm

Dinesh Mishra

BJP Leader Vikas Varma Mother in Law Won MLC Election

उत्तर प्रदेश के हाल ही में हुए एमएलसी चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल चुका है। इसी चुनाव में सपा छोडकर भाजपा में शामिल होने वाली रमा निरंजन भी भाजपा के टिकट पर झाँसी से जीत चुकी हैं। एमएलसी बनीं रमा निरंजन सुल्तानपुर के भाजपा नेता विकास वर्मा की सास हैं। विकास पिछले विधानसभा चुनाव से ही भाजपा के लिए सुल्तानपुर में काम कर रहे हैं।
भाजपा के टिकट पर एमएलसी बनीं रमा निरंजना पटेल

समाजवादी पार्टी की नेता रह चुकी रमा निरंजन पहली बार सपा के टिकट पर साल 2016 में विधान परिषद पहुँचीं थीं। जबकि इस बार 2022 में हुए विधान सभा चुनाव से पहले ही नवंबर महीने में समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थी। जिसके बाद रमा निरंजन पटेल को भाजपा ने झांसी जालौन ललितपुर से एमएलसी प्रत्याशी बनाया था। इस बार इन्होने सपा के श्याम सुंदर यादव को हराया है।
कौन हैं सपा प्रत्याशी श्याम सुंदर यादव

श्याम सुंदर यादव का क्षेत्र में अच्छा खासा दबदबा माना जाता है, लेकिन सपा सरकार के दौरान ही क्षेत्र में बनें एरच डैम घोटाले में इनका नाम सामने आया था। श्याम सुंदर यादव झांसी में एरच डैम घोटाले के आरोपी भी हैं, जिसकी जांच सरकार करवा रही है।
कितनी सीटों पर हुआ था एमएलसी चुनाव

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की 36 सीटों के चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। भाजपा के खाते में 36 में से 33 सीटें आई हैं। भाजपा को विधान परिषद में पूर्ण बहुमत मिला है। समाजवादी पार्टी चुनाव में मुकाबले में ही नहीं दिखी। सपा को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली है। तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है।

Home / Sultanpur / BJP नेता विकास वर्मा की सास बन गई विधायक, MLC चुनाव में रमा निरंजना ने सपा को हराया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.