script73वीं जयंती पर सुलतानपुर में ऐसे याद किये गये संजय गांधी | sanjay gandhi 73rd birth anniversary | Patrika News

73वीं जयंती पर सुलतानपुर में ऐसे याद किये गये संजय गांधी

locationसुल्तानपुरPublished: Dec 14, 2019 05:15:38 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

भाजपा नेताओं ने कहा कि संजय गांधी सही मायने में भविष्य दृष्टा और युवाओं के प्रेरणास्रोत थे

sanjay gandhi
सुलतानपुर. ‘बच्चे दो और वृक्ष हजार’ जैसे पांच सूत्रीय कार्यक्रम के प्रणेता संजय गांधी का 73वां जन्मदिन सांसद संवाद केन्द्र पर समारोह पूर्वक मनाया गया। सांसद मेनका संजय गांधी के प्रतिनिधि रणजीत सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष राम चन्द्र मिश्र, भाजपा जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, महामंत्री कृपा शंकर मिश्रा व शशीकांत पांडे, विजय त्रिपाठी, प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी सहित उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संजय गांधी के चित्र पर पुष्पार्चन कर उनको याद किया। इस मौके पर संजय गांधी की याद में वनवासी छात्रावास में निवास करने वाले 20 बच्चों एवं आवासीय दिव्यांग एक्सीलेटेड लर्निंग कैंप में निवास करने वाले 48 दिव्यांग बच्चों को स्वेटर वितरित किये।
काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष राम चन्द्र मिश्र, भाजपा जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, सांसद प्रतिनिधि रणजीत सिंह ने कहा कि संजय गांधी सही मायने में भविष्य दृष्टा और युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि रणजीत सिंह की अगुवाई में जिला पुरुष एवं महिला चिकित्सालय में संजय गांधी की याद में मरीजों व गरीबों को फल वितरण किया गया।
73वीं जयंती पर सुलतानपुर में ऐसे याद किये गये संजय गांधी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो