scriptदो दिन बाद बंधना था सेहरा, लग गई हांथों में हथकड़ी, जानें- क्यों | Shadi se pahle jail gya yuvak | Patrika News
सुल्तानपुर

दो दिन बाद बंधना था सेहरा, लग गई हांथों में हथकड़ी, जानें- क्यों

– सुलतानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र का मामला- अपनी शादी का देने गया था कार्ड, घर में अकेली दिखी लड़की तो छेड़खानी करने लगा युवक

सुल्तानपुरMay 26, 2019 / 12:27 pm

Hariom Dwivedi

Sultanpur

दो दिन बाद बंधना था सेहरा, लग गई हांथों में हथकड़ी

सुलतानपुर. दो दिन बाद युवक के सिर पर सेहरा सजना था, लेकिन उसके हांथों में हथकड़ी लग गई। ससुराल जाने से पहले ही वह जेल चला गया। आरोप है कि युवक ने शादी का कार्ड देने के बहाने एक लड़की से छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है। 28 मई को युवक की शादी होनी थी।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के भाई ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज कराया है कि 17 मई को उसकी बहन घर पर अकेली थी। शादी का कार्ड देने के बहाने युवक घर में घुसा और बहन से छेड़खानी करने लगा। आरोप है कि वह पहले भी फोन कर युवती से अश्लील बातें करता था। पुलिस ने भाई की तहरीर पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज युवक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पूनम सिंह की अदालत में पेश किया, जहां से उसको को जेल भेज दिया गया।
ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पूनम सिंह के सामने अपने को निर्दोष बताते हुए आरोपित ने बताया कि पीड़िता के बड़ी बहन की शादी उसके गांव में हुई है। पीड़िता और उसके घर वाले पीड़िता की शादी मेरे साथ करना चाहते थे, लेकिन हमारे घर वाले मेरी शादी कहीं और जगह तय कर दी। पीड़िता का आरोप गलत है। यह लोग मुझे फंसा रहे हैं। फिलहाल, मामले की सच्चाई क्या है यह तो बाद में खुलासा हो पायेगा, लेकिन शादी के दो दिन पहले जेल भेजे गए युवक की दुल्हा बनने की तमन्ना अधूरी रह गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो