scriptदबगों ने घर में घुसकर पीटा, केस दर्ज | Sturdy people entered in home and beaten case registered on 6 | Patrika News

दबगों ने घर में घुसकर पीटा, केस दर्ज

locationसुल्तानपुरPublished: Nov 22, 2017 05:24:08 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

लम्भुआ कोतवाली के घाटमपुर दक्षिणी का मामला।
 

Sturdy people entered in home

Sturdy people entered in home

सुल्तानपुर. दबंगों के हौसले दिनों-दिन बढ़ते जा रहे है। जिले के लम्भुआ कोतवाली के घाटमपुर दक्षिणी गांव में दबंगों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति को जमकर पीट दिया। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। कोतवाल धर्मराज उपाध्याय ने बताया कि पीडि़त का मेडिकल कराया गया है। पीडि़त की तहरीर पर मारपीट के सभी आरोपी रामफेर, संतोष, अजय, सरजूदेवी, विद्या देवी व पूजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
घाटमपुर दक्षिणी गांव निवासी आनन्द प्रकाश पुत्र रामलखन ने बताया कि वे घर पर बैठे थे तभी कुछ लोग फावड़ा, कुल्हाड़ी लेकर उनके दरवाजे पर पहुंच गए। दरवाजे पर लगा आम, अमरूद के पेड़ काटने लगे। मना करने पर लाठी डण्डे से उनकी पिटाई कर दी। वे जब जान बचाकर घर में भागे तो उन लोगों ने लोग घर में भी घुसकर पिटाई कर दी। गुहार पर दौड़े ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपित भाग निकले। कोतवाल धर्मराज उपाध्याय ने बताया कि पीडि़त का मेडिकल कराया गया है। पीडि़त की तहरीर पर मारपीट के सभी आरोपी रामफेर, संतोष, अजय, सरजूदेवी, विद्या देवी व पूजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
कोर्ट ने किया तलब
वहीं जिले के पीपरपुर थाना के मोचवा में सात माह पूर्व महिला के घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला और अपमानित करने के आरोपों में एसीजेएम अनुराग कुरील ने आरोपित देवर पर समन जारी कर तलब किया है। मोचवा निवासी भारत कोरी की पत्नी शोभावती ने देवर बीरबल पुत्र शिवराम, बीरबल की पत्नी अनीता और पिता शिवराम पर कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है। आरोप है कि बीते 16 अप्रैल को बीरबल ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर घायल कर दिया। उसने महिला से अभद्रता कर अपमानित भी किया, जिसके लिए अन्य आरोपितों ने बीरबल का सहयोग किया। अधिवक्ता विवेक श्रीवास्तव के मुताबिक महिला और गवाहों के बयान के आधार पर कोर्ट ने बीरबल को न्यायालय में तलब किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो