सुल्तानपुर

अचानक पुलिस गाड़ी देख वर-वधू घबरा गए, पर नाराज एसपी ने ऐसा गिफ्ट दिया की दोनों खुश हो गए

कोरोना काल में शादी कर नव दम्पति अपने घर जा रहे थे। अचानक उनके सामने पुलिस की गाड़ी आ गई। कार को रुकवाया गया। वर-वधू दोनों घबरा गए।

सुल्तानपुरNov 10, 2020 / 10:57 am

Mahendra Pratap

अचानक पुलिस गाड़ी देख वर-वधू घबरा गए, पर नाराज एसपी ने ऐसा गिफ्ट दिया की दोनों खुश हो गए

सुलतानपुर. कोरोना काल में शादी कर नव दम्पति अपने घर जा रहे थे। अचानक उनके सामने पुलिस की गाड़ी आ गई। कार को रुकवाया गया। वर-वधू दोनों घबरा गए। पुलिस गाड़ी से शहर एसपी निकले और उनकी नजर नव दम्पति पर जोड़े ने मास्क नहीं पहन रखा था। बस फिर क्या था सुलतानपुर एसपी शिवहरि मीणा ने पहले उन्हें हिदायत दी और बाद में मुस्कुराते हुए मास्क गिफ्ट किया। कहा, बिना मास्क रहना जीवन के लिए खतरा है।
सुलतानपुर शहर में अनोखा नजारा :- कोरोना के संक्रमण काल के बीच सुलतानपुर शहर में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। अपनी विवाह के बाद दुलहन को लेकर घर लौट रहे दूल्हे को मास्क न पहना देखकर जिले के एसपी ने उसे एक खास सीख दी। नए वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने के बाद घर लौट रहे दूल्हे को नियमों का उल्लंघन करते देख एसपी ने न सिर्फ कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की हिदायत दी, बल्कि उसे और उसकी पत्नी को मास्क भी गिफ्ट में दिया। जिले में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग चल रही है। एसपी सुलतानपुर शिवहरि मीणा खुद इस चेकिंग अभियान की निगरानी कर रहे हैं। इसी बीच एसपी की नजर दुलहन के साथ घर लौट रहे दूल्हे पर पड़ी। बस फिर क्या था।
दूल्हे के साथ एसपी के व्यवहार की पूरे शहर में चर्चा :- सड़क पर सजी हुई कार की चेकिंग और दूल्हे के साथ एसपी के इस व्यवहार की चर्चा जिले में पूरे जोर शोर के साथ हो रही है। वहीं पुलिस विभाग के तमाम अफसर भी जिले के तमाम हिस्सों में लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील करते हुए दिखे। एसपी ने खुद भी जिले के तमाम सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग कराई।

Home / Sultanpur / अचानक पुलिस गाड़ी देख वर-वधू घबरा गए, पर नाराज एसपी ने ऐसा गिफ्ट दिया की दोनों खुश हो गए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.