scriptयूपी ग्राम पंचायत चुनाव मिशन 2022 का सेमीफाइनल : शंकर गिरि | Sultanpur BJP UP Gram Panchayat Election Mission 2022 Semifinals | Patrika News

यूपी ग्राम पंचायत चुनाव मिशन 2022 का सेमीफाइनल : शंकर गिरि

locationसुल्तानपुरPublished: Feb 27, 2021 10:33:29 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

पंचायत चुनाव पार्टी ने गंभीरता से लिया : भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरि

यूपी ग्राम पंचायत चुनाव मिशन 2022 का सेमीफाइनल : शंकर गिरि

यूपी ग्राम पंचायत चुनाव मिशन 2022 का सेमीफाइनल : शंकर गिरि

सुल्तानपुर. यूपी ग्राम पंचायत चुनाव मिशन 2022 का सेमीफाइनल है। भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित हुई जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते कहाकि, पंचायत चुनाव पार्टी ने गंभीरता से लिया है।
मौसम विभाग का 28 फरवरी के लिए एक बड़ा अलर्ट

कार्यकर्ता पार्टी की धरोहर :- भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने कहाकि, कार्यकर्ताओं के बल पर हमें गांव सभा से लेकर जिला पंंचायत तक अपना परचम फहराना है। कार्यकर्ता पार्टी की धरोहर है। हम सभी को कार्यकर्त्ताओं से पारिवारिक संबंध बनाना होगा और उनके सुख-दुख में हर समय भागीदार होना होगा। संगठन में मंडल अध्यक्ष हमारी महत्वपूर्ण कडी़ होता है। हम सबको संगठन को सर्वोपरि मानकर कार्य करना है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का धरालत पर सही क्रियान्वयन तभी संभव होगा जब गांव की सरकार पर पार्टी का कब्जा होगा।
पंचायत चुनाव में भाजपा एकतरफा जीत का झंडा गाड़ेगी :- पार्टी के जिलाध्यक्ष डाॅ आरए. वर्मा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण निधि संग्रह अभियान में हम सभी को यह देखना है कि कोई पुरवा या मजरे का कोई भी घर संपर्क से वंचित न रह जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि पंचायत चुनाव में पार्टी एकतरफा जीत का झंडा गाड़ेगी। पार्टी के जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर जिले की संरचना और तैयारियों की विस्तार से चर्चा की।
कार्यकर्ता शामिल :- जिला महामंत्री संदीप सिंह के संचालन में चलने वाली इस बैठक में जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, पंंचायत चुनाव के जिला संयोजक कृपा शंकर मिश्र, जिला उपाध्यक्ष रामभवन मिश्र, प्रवीण अग्रवाल संजय सिहं त्रिलोकचंदी, आनंद द्विवेदी, सुनील कुमार वर्मा, जिला मंत्री विवेक सिंह विपिन, आशीष सिहं रानू, राजेश सिंह, जगदीश चौरसिया, राजित राम, मनोज मौर्य, नरेन्द्र कुमार सिहं, अरविंद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन, जिला प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, सहप्रवक्ता अशोक सिंह, आईटीसेल के जिला संयोजक कृष्ण कुमार सिंह सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zkmad
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो