scriptसुलतानपुर के धनपतगंज व बंधुआकलां में मॉडल थाना खुला, जनता ने कहा शु क्रिया मेनका गांधी | Sultanpur Dhanpatganj bandhua kalan Model Thana Open thanks Maneka | Patrika News

सुलतानपुर के धनपतगंज व बंधुआकलां में मॉडल थाना खुला, जनता ने कहा शु क्रिया मेनका गांधी

locationसुल्तानपुरPublished: Feb 20, 2021 10:32:32 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

धनपतगंज व बंधुआकलां मॉडल थाना का अस्थाई रूप से संचालन गुरुवार को प्रारंभ हो गया।

सुलतानपुर के धनपतगंज व बंधुआकलां में मॉडल थाना खुला, जनता ने कहा शु​क्रिया मेनका गांधी

सुलतानपुर के धनपतगंज व बंधुआकलां में मॉडल थाना खुला, जनता ने कहा शु​क्रिया मेनका गांधी

सुलतानपुर. सांसद मेनका गांधी के संसदीय क्षेत्र के धनपतगंज व बंधुआकलां में मॉडल थाना खुलवाने के वादे ने साकार रूप ले लिया। धनपतगंज व बंधुआकलां मॉडल थाना का अस्थाई रूप से संचालन गुरुवार को प्रारंभ हो गया। पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने दोनों थानों पर थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है। धनपतगंज मॉडल थाना का प्रभारी के रूप में मनोज कुमार शर्मा व बंधुआकलां थाना प्रभारी के रूप में प्रभात कुमार तिवारी की तैनाती की गई है।
मुख्तार के बेटों की गिरफ्तारी पर लगी रोक 4 मार्च तक बढ़ी

सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि, सांसद मेनका गांधी ने सुलतानपुर से चुनाव लड़ते समय धनपतगंज व बंधुआकलां क्षेत्र की कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए धनपतगंज में आयोजित पब्लिक मीटिंग में दोनों स्थानों पर थाना खुलवाने का वादा किया था।सांसद मेनका संजय गांधी ने मुख्यमंत्री से लेकर शासन व प्रशासन स्तर पर थाना खुलवाने की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति के लिए लगातार पैरवी की। जिसके फलस्वरूप गुरुवार को दोनों थानों पर प्रभारियों की तैनाती के साथ मेनका गांधी का वादा साकार पूरा हो गया।
धनपतगंज क्षेत्र के भाजपाइयों ने धनपतगंज मॉडल थाने में नियुक्त किये गये थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपाइयों ने सांसद मेनका गांधी का धन्यवाद करते हुए आभार भी प्रकट किया है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7z9nla
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो