scriptइस डाक्टर ने बताया लम्बी जीने का राज, नहीं होगा डायबिटीज और ब्लडप्रेशर | Sultanpur Long Life Secret Dr Dinesh Kumar Diabetes Blood Pressure | Patrika News

इस डाक्टर ने बताया लम्बी जीने का राज, नहीं होगा डायबिटीज और ब्लडप्रेशर

locationसुल्तानपुरPublished: Dec 09, 2019 10:52:48 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

अगर आपको स्वस्थ रहना है और लम्बी आयु जीना है तो इन वस्तुओं का सेवन छोड़ दीजिए। जानिए राज।

Blood Pressure

इस डाक्टर ने बताया लम्बी जीने का राज, नहीं होगा डायबिटीज और ब्लडप्रेशर

सुलतानपुर. हमारा खानपान ही हमें सेहतमंद या बीमार बनाता है। आजकल लोगों में असमय डायबिटीज और ब्लडप्रेशर की बीमारियां घर कर रही है। अगर आपको स्वस्थ रहना है और लम्बी आयु जीना है तो इन वस्तुओं का सेवन छोड़ दीजिए। जानिए राज।
सुलतानपुर जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ दिनेश कुमार ने डॉ दिनेश कुमार ने कहा कि 35—40 वर्ष की उम्र पार करने के बाद आदमी के शरीर में कई तरह के परिवर्तन होते हैं। इस उम्र का पड़ाव पार करने के बाद आदमी को होने वाली बीमारियों से पहले से ही सावधान हो जाना चाहिए। इस उम्र में खाने पीने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।
चीनी का सेवन है घातक :-

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि 40 साल की उम्र के बाद आदमी को निरोगी रहने के लिए मीठी चीजों या फिर चीनी का सेवन बेहद कम कर देना चाहिए। उसे स्वस्थ रहने के लिए मिठाइयाँ, चॉकलेट, कोल्डड्रिंक्स इनका सेवन लगभग न के बराबर ही करना चाहिए और अगर आप चाय का सेवन करते हैं तो बिल्कुल कम मात्रा में करना चाहिए। अगर सेवन करना बहुत जरूरी हो तो फिर गुड़ डालकर चाय का सेवन करें। ऐसा नहीं करने से लोगों की शरीर में मोटापा और हड्डियाँ कमजोर होने के अलावा डायबिटीज होने का खतरा 100 फीसदी बढ़ जाता है।
डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि चाय और कॉफ़ी में कैफीन होता है। ज्यादा चाय पीने से हाई ब्लडप्रेशर, माइग्रेन, सिरदर्द, अपच, कब्ज आदि समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसलिए दिन में 1 या 2 कप ही चाय पिएं, इससे ज्यादा नही।
तली भुनी चीजों से बचे :-

डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि तली भुनी चीजें कम से कम खाना चाहिए। फास्टफूड शरीर के लिए बेहद हानिकारक होता है। आजकल बाजार में मिलने वाले ज्यादातर फूड्स मैदे से बना होता है और इन्हें घटिया किस्म के तेलों में तलकर बनाया जाता है, जो पेट और दिल की बीमारियों को बढ़ावा देता है।
मोटे अनाज की रोटियां खाएं :-

डॉ कुमार ने कहा कि हमारे देश में सभी घरों में सबसे ज्यादा गेहूं के आटे का इस्तेमाल होता है लेकिन, 40 की उम्र के बाद सिर्फ गेहूं का आटा नही खाना चाहिए। बल्कि इसमें मोटे अनाज जैसे मक्का, रागी, बाजरा, चना, इसबगोल आदि को मिलाकर मिक्स आटा तैयार कर लें। और इनसे बनी रोटियों का सेवन करें। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से इंसान स्वस्थ रहकर लम्बी जिंदगी जी सकेगा ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो