scriptचार दिन में धान क्रय केंद्रों पर सुचारू रूप से खरीद शुरू कराई जाएगी : मेनका गांधी | Sultanpur Maneka Gandhi Four days Paddy Procurement Center Purchase | Patrika News

चार दिन में धान क्रय केंद्रों पर सुचारू रूप से खरीद शुरू कराई जाएगी : मेनका गांधी

locationसुल्तानपुरPublished: Oct 22, 2020 08:46:05 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

हम आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर जीवन करेंगे सुनिश्चित

चार दिन में धान क्रय केंद्रों पर सुचारू रूप से खरीद शुरू कराई जाएगी : मेनका गांधी

चार दिन में धान क्रय केंद्रों पर सुचारू रूप से खरीद शुरू कराई जाएगी : मेनका गांधी

सुलतानपुर. संसदीय क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि हम यहां अपने किसानों की सेवा के लिए हैं। हम अन्नदाताओं की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और उनकी आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा किसान हमारी प्राथमिकताओं में है और हमेशा रहेगा। एक-एक किसान को धान की उपज का सरकारी रेट मिलना चाहिए। उन्होंने कहा धान क्रय केन्द्र की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त हो इसके लिए वह जिलाधिकारी से बात करेगी।
श्रीमती गांधी ने कहा चार दिनों के अंदर जिले के धान क्रय केन्द्रों पर सुचारू रूप से खरीद शुरू कराई जाएगी। उन्होंने कहा किसानों को क्रय केंद्र पर कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी। श्रीमती गांधी ने करौंदीकला में कहा कृषि कानून न केवल कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन लाएगा, बल्कि इससे करोड़ों किसान सशक्त होंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने कहा कि उनके सुल्तानपुर दौरे का मकसद है कि उनके क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति किसी भी समस्या से परेशान न हो। श्रीमती गांधी ने आज अखंड नगर करौदी कला कादीपुर विकासखंड मुख्यालयों पर क्षेत्रीय जनों से उनकी समस्या सुनकर अधिकारियों के साथ बैठकर मौके पर ही निस्तारण किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो