scriptहाथरस की घटना दुर्भाग्यपूर्ण : मेनका गांधी | Sultanpur Maneka Gandhi Hathras incident Unfortunate | Patrika News

हाथरस की घटना दुर्भाग्यपूर्ण : मेनका गांधी

locationसुल्तानपुरPublished: Oct 05, 2020 10:26:09 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

सांसद मेनका गांधी ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार ने बहुत सख्त कानून बनाए हैं, लेकिन इंसान की नीयत हम बदल नहीं पाते हैं। उन्होंने हाथरस की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

हाथरस की घटना दुर्भाग्यपूर्ण : मेनका गांधी

हाथरस की घटना दुर्भाग्यपूर्ण : मेनका गांधी

सुलतानपुर. सांसद मेनका गांधी ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार ने बहुत सख्त कानून बनाए हैं, लेकिन इंसान की नीयत हम बदल नहीं पाते हैं। उन्होंने हाथरस की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
आज संसदीय क्षेत्र के लंभुआ में विधायक देवमणि द्विवेदी की उपस्थित में 1.10 करोड़ रुपए की कीमत से बने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पोस्ट आफिस का तोहफा दिया। सांसद मेनका गांधी ने दूबेपुर, कुड़वार एवं बल्दीराय ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर सैकड़ों लोगों की समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान उन्होंने कुड़वार व बल्दीराय ब्लाक में 3, करोड़ 9 लाख रूपए कीमत के 56 सार्वजनिक शौचालय, 13 पंचायत भवन का एक साथ लोकार्पण भी किया।
सांसद मेनका संजय गांधी ने लंभुआ में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले डाकघर के लोकार्पण समारोह में कहा कि चुनाव के वक़्त उन्होंने नये डाकघर का वादा किया था, आज उनका वादा पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस डाकघर में आधार कार्ड, स्पीड पोस्ट, सीबीएस शाखा, इंडियन पोस्ट पेमेंट सुविधा, इण्टरनेशनल मनी ट्रांसफार आदि सभी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। सांसद मेनका संजय गांधी ने चीफ पोस्ट मास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा से करौंदीकला ब्लाक में एक डाकघर खुलवाने की मांग की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो