scriptपंचायत से पार्लियामेंट तक का चुनाव जीतने को बूथ मजबूत करें : राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव | Sultanpur Panchayat Parliament win BJP booth strong Minister G C Yadav | Patrika News

पंचायत से पार्लियामेंट तक का चुनाव जीतने को बूथ मजबूत करें : राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव

locationसुल्तानपुरPublished: Sep 12, 2020 05:17:16 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर.ए.वर्मा की अध्यक्षता में कादीपुर 191 विधानसभा के सेक्टर प्रभारी- संयोजक की वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।

पंचायत से पार्लियामेंट तक का चुनाव जीतने को बूथ मजबूत करे : राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव

पंचायत से पार्लियामेंट तक का चुनाव जीतने को बूथ मजबूत करे : राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव

सुलतानपुर. पंचायत से पार्लियामेंट तक का चुनाव जीतने के लिए सेक्टर व बूथ को मजबूत व सक्रिय करें। हम भाजपा में पद और प्रतिष्ठा के लिए नहीं भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए काम करते है। भाजपा एक संगठन आधारित राजनीतिक ढांचा है जो लोकतंत्र पर विश्वास करती है। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर.ए.वर्मा की अध्यक्षता में कादीपुर 191 विधानसभा के सेक्टर प्रभारी- संयोजक की वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रथम सत्र में कार्यकर्त्ताओं की भूमिका, कार्यपद्धति, दायित्व व कर्त्तव्य विषय पर कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ता संगठन की रीढ़ होता है। कांग्रेस, सपा-बसपा परिवार आधारित पार्टियां है। उनका बूथ स्तर का कार्यकर्त्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रधानमन्त्री बनने का सपना नहीं देख सकता जबकि भाजपा एक साधारण कार्यकर्त्ता अपनी तपस्या व मेहनत से प्रधानमंत्री बनने के सपने को साकार कर सकता है।
प्रशिक्षण एक आवश्यक अंग :- भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सेक्टर संयोजक-प्रभारी प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए. वर्मा ने आगामी एक माह के संगठनात्मक कार्यों की विस्तार से चर्चा की और कहा कि भाजपा में कार्यकर्त्ताओं का प्रशिक्षण एक आवश्यक अंग है। जीवन के विभिन्न पड़ाव पर सीखना निरन्तर प्रक्रिया है। प्रशिक्षण कार्यकर्त्ताओं में ऊर्जा का संचार करता है।
कादीपुर विधायक ने भी शेयर की बातें :- कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने भी वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बबलू ने किया। प्रशिक्षण कार्यशाला को होस्ट आईटी जिला प्रभारी मनोज कुमार मौर्य एवं जिला संयोजक कृष्ण कुमार सिंह ने किया।
कार्यशाला में कार्यकर्ताओं की भीड़ :- प्रशिक्षण कार्यशाला में पूर्व जिला अध्यक्ष डाॅ सीताशरण त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रामभवन मिश्रा, जिला महामंत्री सुशील त्रिपाठी एवं घनश्याम चौहान, जिला मंत्री राजेश सिंह, संतबख्श सिंह, श्याम बहादुर पांडे, डा. संतोष कुमार सिंह, विजय सिंह रघुवंशी,मण्डल अध्यक्ष सुनील सोनी, भूपेन्द्र पाठक, ब्रह्मदेव सिंह, संजय कसौधन, देवनारायण तिवारी, फतेह बहादुर सिंह, प्रदीप मौर्या, अवधेश कुमार अग्रहरि, राजमणि दूबे, अंकित शुक्ला, विनय प्रकाश सिंह, सूरज सिंह, राजीव कुमार सिंह, अशोक उपाध्याय, कमलेश चन्द्र मिश्र, रितेश दूबे, मनोज कुमार सिंह, राम मिलन यादव, कल्लू राम शर्मा, रचना उपाध्याय, वीरेन्द्र सिंह, अनुराग सिंह आदि उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो