आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अभी 3 दिन यानी 13 अप्रैल तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विज्ञानी डॉक्टर अमरनाथ मिश्र ने कहा कि बिहार और झारखंड में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस बदलाव के बावजूद तेज वर्षा की संभावना नहीं है। बादल छाए रहेंगे।
गर्मी में झुलस रहे लोग, यूपी के ये चार जिले रहे सबसे गर्म, जानें- मौसम का अपडेट
By- राम सुमिरन मिश्र