सुलतानपुर जिले में मानसून ने जोर का झटका धीरे से दिया है। जिले में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश अचानक थम गई है, जिसके कारण चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। किसानों का कहना है कि अगर मानसून के झटका दिया तो फसलों को बचा पाना आसान नहीं होगा, विशेष तौर पर धान की फसलों को बचा पाना मुश्किल हो जायेगा।
आसमान की ओर ताक रहा किसान
बारिश ना होने तथा चटक धूप खिलने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का दंश झेलना पड़ रहा है। लोगों को चिपचिपी गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। मौसम को देखकर सूखे की स्थिति जैसे आसार बन रहे हैं। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई। हैं। किसान बादलों की ओर टकटकी लगाकर देख रहे हैं। हालांकि, आसमान में बादल बनते हैं, लेकिन कुछ ही पल में गायब हो जाते हैं। तेज पुरवा हवाएं बह रही हैं जो वर्षा की ओर इशारा करती हैं। बुधवार सुबहर हल्के-फुल्के बादलों के बीच दिन भर धूप खिली रही, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है।