scriptWeather Update: 10 डिग्री तक लुढ़का पारा, अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया कड़ाके की ठंड का अलर्ट | Sultanpur weather update temperature drops to 10 degree two days alert | Patrika News

Weather Update: 10 डिग्री तक लुढ़का पारा, अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया कड़ाके की ठंड का अलर्ट

locationसुल्तानपुरPublished: Dec 11, 2020 03:20:04 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

जिले में पिछले 5 दिनों से छाए घने कोहरे (Dense Fog) ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।

Dense Fog

Dense Fog

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.
सुलतानपुर. जिले में पिछले 5 दिनों से छाए घने कोहरे (Dense Fog) ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। लोग घरों से बाहर निकलने से कतर रहे हैं। दिन भर धुंध और रात से लेकर दोपहर तक छाए घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए देखे जा रहे हैं। तापमान में गिरावट के साथ ठंड में इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग (Weather Alert) ने अगले 48 घण्टों तक घना कोहरा छाए रहने के साथ-साथ पारा लुढ़कने का अनुमान जताया है।
ये भी पढ़ें- यूपीः 2016 से पहले कराई है रजिस्ट्री, तो तैयार करें ले अपना आधार कार्ड, करना होगा लिंक, आदेश जारी

जिले में पांचवें दिन शुक्रवार को भी घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों ने कड़ाके की ठंड महसूस की। आवागमन में भी खासी बाधा उत्पन्न हई। कोहरे के कारण दोपहर के वक्त भी लोग वाहनों की हेडलाइट जलाते नजर आए। सूरज ने पूरे दिन दर्शन नहीं दिए। मौसम विभाग ने अगले 48 घण्टे तक कोहरा छाए रहने व तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है। आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विभाग के पर्वेक्षक डॉ अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अधिकतम तापमान 26 डिग्री से गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो