scriptप्रधानाचार्य छात्राओं से करता था छेड़छाड़, दर्ज हुआ केस | Teasing with girls case registered against Principal | Patrika News

प्रधानाचार्य छात्राओं से करता था छेड़छाड़, दर्ज हुआ केस

locationसुल्तानपुरPublished: Nov 22, 2017 04:57:13 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

नाबालिग छात्राओं ने दर्ज कराया मामला, पुलिस कर रही है जांच।
 

Teasing with girls

Teasing with girls

सुल्तानपुर. बीजेपी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए चाहे लाख दावे करे लेकिन हकीकत कुछ और ही है। सूबे में महिलाएं आज भी सुरक्षित नहीं हैं, आए दिन घटित होती घटनाओं से तो यही लगता है कि अपराधियों में पुलिस का भय नहीं है। तभी तो अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शिक्षा के मंदिर में ही जब छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं तो और जगह के बारे में क्या कहा जा सकता है।
मामला दर्ज हुआ है

सूबे में छात्राओं के साथ आए दिन कोई न कोई घटना घटित होने की खबरें अक्सर सुनने या देखने को मिलती हैं। यहां पर तो विद्यालय के प्रधानाचार्य पर ही छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। तीन छात्राओं ने एक प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाया है। मामला सुल्तानपुर का है। यहां पर स्थानीय पुलिस ने प्रधानाचार्य के खिलाफ विद्यालय की तीन नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला पास्को एक्ट में दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छेड़छाड़ का आरोप

मामला जिले के जालिमपुरा का है, यहां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल मेहरा के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला थाने में दर्ज किया गया है। विद्यालय की ही तीन नाबालिग छात्राओं ने प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए अपने परिजनों के साथ थाने जाकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, अब वह जांच के बाद ही इस मामले पर कुछ कहने की बात कर रही है।
एसओ देवेश भारद्वाज ने बताया कि क्षेत्र के जालिमपुरा राउमावि के प्रधानाचार्य अनिल मेहरा के खिलाफ तीन छात्राओं ने अपने परिजनों के साथ थाने में आकर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस मामले के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो