scriptJila Panchayat Adhyaksh Election 2021 : रोचक हुआ चुनाव, वोट दो तो 50 लाख वरना 10 किलो गांजे के साथ भिजवाएंगे जेल | UP Jila Panchayat Adhyaksh Election 2021 update | Patrika News

Jila Panchayat Adhyaksh Election 2021 : रोचक हुआ चुनाव, वोट दो तो 50 लाख वरना 10 किलो गांजे के साथ भिजवाएंगे जेल

locationसुल्तानपुरPublished: May 26, 2021 06:31:49 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

UP Jila Panchayat Adhyaksh Election 2021 : उत्तर प्रदेश के जिलों में अपना अध्यक्ष बनवाने के लिए राजनीतिक पार्टियां साम-दाम दंड-भेद की नीति अपना रही हैं

UP Jila Panchayat Adhyaksh Election 2021 update
हरिओम द्विवेदी
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ/सुलतानपुर. UP Jila Panchayat Adhyaksh Election 2021. यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी बड़ी अहम है। इसीलिए इस पद के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। राजनीतिक पार्टियां अपना अध्यक्ष बनवाने के लिए साम-दाम दंड-भेद की नीति अपना रही हैं। करीब 60 जिलों में निर्दलीयों के सहारे ही जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाएंगे। इसलिए इनकी पूछ परख बढ़ गयी है। प्रलोभन के साथ ही सदस्यों को वोट के लिए धमकाया जा रहा है। एक वोट की कीमत 50 लाख से एक लाख तक पहुंच गयी है। वोट नहीं देने पर रासुका लगवाकर जेल भिजवाने तक की भी धमकियां दी जा रही हैं। जबकि, कई ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी एक वोट के बदले क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एक से 10 लाख रुपए तक का ऑफर कर रहे हैं। पत्रिका टीम ने यूपी के जिलों का जायजा लिया। महज चार जिलों की हालत से ही पूरे प्रदेश की चुनावी बिसात को समझा जा सकता है।
यह भी पढ़ें

यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष की जिस कुर्सी से लिए मचा है सियासी घमासान, जानें- कितनी है सैलरी और क्या है उसका पावर



…वह नहीं मिलेंगे तो माई बाबू जेल जाएंगे
जौनपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का एक समर्थक कह रहा है कि ‘हमारे प्रत्याशी ने कहा है कि अगर कोई जिला पंचायत सदस्यों को 20 लाख रुपए देंगे तो हम 30 लाख देंगे, अगर कोई 30 देंगा तो हम 40 और वह 40 देंगे तो हम 50 लाख रुपये देंगे। जो वोट नहीं देंगे उनके लिए कप्तान साहब पांच कुंतल गांजा भी रखे हुए हैं। एक-एक लोगों को 10-10 किलो गांजा रखकर रासुका लगाकर जेल भेजा जाएगा। वह नहीं मिले तो उनके माई बाबू जेल जाएंगे।’ सपा का दावा है कि यह वीडियो भाजपा समर्थक का है। अपर जिलाधिकारी (भू एवं राजस्व) राज कुमार द्विवेदी का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। वहीं, एसपी देहात त्रिभुवन सिंह ने ऐसे किसी वीडियो के संज्ञान में होने से इनकार किया है।
जीते बागी उम्मीदवारों पर नजर
मेरठ में भाजपा ने निर्दलीय और अन्य पार्टियों के बागी उम्मीदवारों पर डोरे डाल रही है। पार्टी ने दो नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को भाजपा में शामिल कराया है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को भाजपा में हराने के लिए विपक्षी दल एकजुटता तो दिखा रहे हैं, लेकिन सभी जिले में अपना अध्यक्ष चाहते हैं। सपा और रालोद में प्रत्याशी चयन को लेकर बैठक हुई। इसमें रालोद, सपा और बसपा के अलावा निर्दलीय मिलाकर 17 जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। यहां भी जोड़ तोड़ और खरीद फरोख्त की चर्चा है।
यह भी पढ़ें

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जोड़-तोड़ शुरू, सदस्यों से संपर्क कर रहे बाहुबली यशभद्र सिंह मोनू गिरफ्तार



आजमगढ़ में शह-मात का खेल जारी
आजमगढ़ में जिला पंचायत सदस्य की 84 सीटों में सर्वाधिक 25 सीटें सपा के खाते में गई हैं। 14 सीट जीतकर बसपा दूसरे और 11 सीटें जीतकर बीजेपी तीसरे नंबर पर है। 27 निर्दलीय जीते हैं। इसके अलावा एआईएमआईएम, कांग्रेस, उलेमा कौंसिल, अपना दल, आम आदमी पार्टी और सुभासपा ने 1-1 सीट जीती हैं। 25 सीट जीतकर भी सपा बहुमत से 18 सीट दूर है। बीजेपी का दावा है कि पार्टी के पास 24 जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन है। ऐसे में निर्दलीय निर्णायक भूमिका निभाएंगे। सपा यहां किसी भी कीमत पर अपना प्रत्याशी चाहती है। इस लिए धन बल बाहुबल सभी तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
सुलतानपुर में भी सौदेबाजी
सुलतानपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बीते वर्ष धनबल और बाहुबल के खूब इस्तेमाल हुआ था। फिलहाल अभी किसी भी दल ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। माना जा रहा है कि इसौली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बाहुबली चन्द्रभद्र सिंह सोनू और पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाहुबली यशभद्र सिंह मोनू की बहन वार्ड नम्बर 24 से विजयी प्रत्याशी अर्चना सिंह निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेगी। जिला पंचायत सदस्यों को प्रलोभन देने के लिए अंदरखाने सौदेबाजी चल रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो