scriptसांसद होने के नाते अपना पैसा गरीबों के इलाज और आवास पर खर्च किया: वरुण गांधी | varun gandhi said being an mp he spent his money on poor people | Patrika News
सुल्तानपुर

सांसद होने के नाते अपना पैसा गरीबों के इलाज और आवास पर खर्च किया: वरुण गांधी

वरुण गांधी कहा कि पिछले पांच सालों के दौरान उन्होंने अपनी सांसद निधी का शत फीसदी उपयोग जनकल्याणकारी योजनाओं में किया है

सुल्तानपुरMay 02, 2019 / 02:13 pm

Karishma Lalwani

varun gandhi

सांसद होने के नाते अपना पैसा गरीबों के इलाज और आवास पर खर्च किया: वरुण गांधी

सुलतानपुर. लोकसभा चुनाव पांचवे चरण में प्रवेश कर चुका है। इसी के साथ प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार की प्रक्रिया ने भी तेजी पकड़ी है। पीलीभीत से प्रत्याशी घोषित किए गए वरुण गांधी ने सुलतानपुर में मां मेनका गांधी के लिए चुनाव प्रचार किया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते वक्त वरुण गांधी कहा कि पिछले पांच सालों के दौरान उन्होंने अपनी सांसद निधी का शत फीसदी उपयोग जनकल्याणकारी योजनाओं में किया है। उन्होंने बताया कि एक सांसद होने के नाते उन्होंने अपना पैसा गरीबों के इलाज और उनके आवास पर खर्च किया है। अगर देश के सभी सांसद ऐसा करें, तो भारत को एक विकसित राष्ट्र बनने में समय नहीं लगेगा।
पूर्व की सरकारों ने अपनाया ढीला रवैया

वरुण गांधी ने कहा कि पूर्व की सरकारों पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया। वरुण गांधी ने कहा कि पूर्व सरकारों ने पाकिस्तान पर ढुलमुल रवैया अपनाया, जिस वजह से पाक आतंक की नर्सरी बन गया। उसका खामियाजा भारत को भुगतना पड़ा। लेकिन भाजपा सरकार में ऐसा नहीं हुआ है। अब भारत एक मजबूत राष्ट्र है, जिसकी कमान नरेंद्र मोदी जैसे ताकतवर इंसान के हाथों में हैं।

Home / Sultanpur / सांसद होने के नाते अपना पैसा गरीबों के इलाज और आवास पर खर्च किया: वरुण गांधी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो