scriptWeather Update : पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड, शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट | Weather alert for Cold wave and temperature | Patrika News

Weather Update : पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड, शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

locationसुल्तानपुरPublished: Nov 21, 2020 01:39:47 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– Weather Update, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया अलर्ट- कभी कोहरे का कहर, तो कभी बादल और बारिश बनी मुसीबत

photo_2020-10-28_18-59-17.jpg

नवम्बर माह में मौसम का मिजाज काफी बदल रहा है

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. weather update . दिवाली के बाद से मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। बदलते मौसम के मिजाज के बीच कभी ठंड का कहर देखने को मिल रहा है तो कभी बारिश भी लोगों की मुसीबत बनी हुई है। शनिवार को दिन का तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते लोगों को दिन में भी ठंड का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 24 घण्टों में दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। इससे लोगों को ठंड का एहसास कुछ ज्यादा होगा। जिले में पहली बार शीतलहर के आसार आसार बन रहे हैं। पछुआ हवाएं दिन में भी सर्दी का एहसास दिला रही हैं। रात के तापमान में गिरावट की आशंका है।
जिले में मौसम का बदला तेवर किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर रहा है। नवम्बर माह में मौसम का मिजाज काफी बदल रहा है। जिले में पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए रहने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह धूप खिलने से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन दोपहर बाद आसमान में हल्की बदली हुई और शाम होते-होते बारिश होने के बाद मौसम का रुख पूरी तरह बदल गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और ठंड में इजाफा हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो