scriptWeather update: लगातार गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने 19 दिसंबर के लिए जारी किया अलर्ट | Weather Update cold to increase in next 24 hours alert issued | Patrika News

Weather update: लगातार गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने 19 दिसंबर के लिए जारी किया अलर्ट

locationसुल्तानपुरPublished: Dec 18, 2020 07:37:10 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

मौसम विभाग ने अगले 24 घण्टों को लिए तापमान में और गिरावट आने और गलन भरी ठंड पड़ने की संभावना जताई है।

weather.jpg

Weather update

सुलतानपुर. पहाड़ों से आ रही 15 से 20 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से पछुआ हवाओं (Coldwaves) ने लोगों को ठिठुरन पर मजबूर कर दिया है। बर्फ़ीली पछुआ हवाओं के कारण पारा लुढ़ककर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कड़ाके की ठंढ से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को बर्फ़ीली हवाओं के बीच धूप से कुछ देर के लिए लोगों को राहत मिली, लेकिन शाम होते ही गलन भरी सर्दी और बर्फ़ीली पछुआ हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। मौसम विभाग ने अगले 24 घण्टों को लिए तापमान में और गिरावट आने और गलन भरी ठंड पड़ने की संभावना जताई है।
ये भी पढ़ें- हाथरस गैंगरेप केसः फिर मृतका के गांव दौड़ने लगीं गाड़ियां, कैमरों के फ्लैश से चौंधियाई आंखें

शुक्रवार सुबह से चल रही तेज पछुआ हवाओं से गलन बढ़ गई। इससे जिले का न्यूनतम पारा 9.5 से गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कृषि मौसम विभाग के पर्वेक्षक डॉ अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस से लुढ़क कर 6:0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम में आर्दता (नमी ) 80-45 फीसदी रही है।
ये भी पढ़ें- हाथरसः सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट, बताया पीड़िता की गैंगरेप कर की गई हत्या

आगामी दिनों में भी ठंड और बढ़ेगी, पारा और गिरेगा। फिलहाल कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो