script16 साल की लड़की से युवक 3 साल से कर रहा था दुष्कर्म, जब घरवालों को पता चली ये बात तो… | 16 year old girl raped by young man for 3 years | Patrika News

16 साल की लड़की से युवक 3 साल से कर रहा था दुष्कर्म, जब घरवालों को पता चली ये बात तो…

locationसुरजपुरPublished: Apr 29, 2019 02:17:37 pm

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल, प्रेम जाल में फंसाकर करता आ रहा था ऐसी करतूत

Minor girl

Minor girl raped

बिश्रामपुर. 22 वर्षीय एक युवक अपने गांव की ही 16 वर्षीय किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म कर रहा था। उसने किशोरी को शादी का झांसा भी दिया था।

यह बात जब किशोरी के घरवालों को पता चली तो उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थानांतर्गत ग्राम शिवनन्दनपुर अवराडुगु निवासी 22 वर्षीय सूरज सारथी गांव की ही 16 वर्षीय किशोरी पर नजर रखता था। उसने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

इसके बाद 3 साल से वह उसका दैहिक शोषण कर रहा था। यह बात किशोरी के घरवालों को पता चली तो उन्होंने उससे पूछताछ की। इसके बाद परिजन पीडि़ता को लेकर थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर धारा 363, 366, 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो