scriptप्रशासन ने हड़ताल पर गए 10 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को किया बर्खास्त, विरोध में सभी ने दे दिया सामूहिक इस्तीफा | Administration dismissed 10 contract health workers on strike | Patrika News

प्रशासन ने हड़ताल पर गए 10 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को किया बर्खास्त, विरोध में सभी ने दे दिया सामूहिक इस्तीफा

locationसुरजपुरPublished: Sep 22, 2020 10:36:03 pm

Dismissed: नियमितीकरण की मांग को लेकर चार दिनों से हड़ताल पर हैं संविदा स्वास्थ्य कर्मी, घोषणा पत्र में कांगे्रस ने नियमित करने का किया था वादा

प्रशासन ने हड़ताल पर गए 10 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को किया बर्खास्त, विरोध में सभी ने दे दिया सामूहिक इस्तीफा

Contract health workers

सूरजपुर. चार दिनों से आंदोलन कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों पर मंगलवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को बर्खास्त (Dismissed) कर दिया है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया।
गौरतलब है कि नियमितीकरण की मांग को लेकर जिले भर के एनएचएम बेमियादी हड़ताल पर है। वे इस बात पर अड़े हुए हंै कि उनकी मांग पूरी होने पर ही अब वे आंदोलन से वापस होंगे।

रविवार को सीएचएमओ ने उन्हें 24 घण्टे का अल्टीमेटम देते हुए काम पर वापस लौटने का आग्रह किया था। कर्मचारियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ और वे चौथे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। संविदा कर्मचारियों की इस हड़ताल से जिले भर में अस्पतालों की व्यवस्था चरमरा गई है। (Dismissed)
हालांकि अस्पताल प्रबंधन फिलहाल इससे इत्तफाक नही रख रहा है। प्रबन्धन का कहना है रेगुलर कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हंै, लेकिन जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक कोरोना जांच पर कर्मचारियों की हड़ताल का व्यापक असर पड़ा है।
प्रशासन ने हड़ताल पर गए 10 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को किया बर्खास्त, विरोध में सभी ने दे दिया सामूहिक इस्तीफा
बहरहाल 24 घण्टे के अल्टीमेटम की मियाद पूरी होते ही प्रशासन एक्शन में आ गया है। सख्त रवैया अपनाते हुए प्रारम्भिक तौर पर जिले के 10 कर्मचारियों को बर्खास्त (Dismissed) कर दिया गया है। इनमें शुभम अग्रवाल, उपेंद्र सिंह सिकरवार, सन्तु कर, अमित वर्मा, राकेश चतुर्वेदी, ओपी राजवाड़े, भूपेंद्र देवांगन, विनीत खरे, आंचल जायसवाल व महेंद्र ठाकुर के नाम शामिल हैं।
इधर कर्मचारियों ने बताया है कि उन्हें अभी इस तरह का कोई आदेश नही मिला है । इधर हड़ताली कर्मचारियों ने बर्खास्तगी के आदेश की प्रतियों को जलाते हुए सामूहिक रूप से डीपीएम डॉ. अनिता पैकरा सहित तमाम कर्मचारियों ने त्यागपत्र मुख्यचिकित्सा अधिकारी के नाम सौप दिया है। कर्मचारियों ने कहा है कि मांग पूरी होने तक वे आंदोलन में डटे रहेंगे।

त्यागपत्र मूलत: वापस
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएस सिंह ने बताया कि कर्मचारियों ने आवक-जावक में अपना त्यागपत्र दिया है, जिसे मूलत: उन्हें वापस कर नियमानुसार त्याग पत्र देने को कहा गया है। नियम से उन्हें जहां वे पदस्थ हैं वहा अपना कोड नम्बर जमा करें, अपना प्रभार सौंपें, तब इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें दे दी गई है ।

भाजयुमो ने दिया समर्थन
इधर दूसरी ओर हड़ताल के चौथे दिन शिव पार्क में जुटे कर्मचारियों को भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश गुप्ता ने मौके पर पहुंच कर अपना समर्थन दिया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने उनके नियमितीकरण की मांग को जायज बताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो