scriptबर्ड फ्लू के ये हैं 12 लक्षण, आप भी जान लें, स्वास्थ्य विभाग बर्ड फ्लू के खतरे को लेकर जारी किया अलर्ट | Bird flu: These are 12 symptoms of bird flu, you should also know | Patrika News

बर्ड फ्लू के ये हैं 12 लक्षण, आप भी जान लें, स्वास्थ्य विभाग बर्ड फ्लू के खतरे को लेकर जारी किया अलर्ट

locationसुरजपुरPublished: Jan 04, 2020 08:58:33 pm

Bird flu: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने लोगों को किया आगाह, बर्ड फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से लें सलाह

बर्ड फ्लू के ये हैं 12 लक्षण, आप भी जान लें, स्वास्थ्य विभाग बर्ड फ्लू के खतरे को लेकर जारी किया अलर्ट

Bird flu

सूरजपुर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस सिंह ने जिले में बर्ड फ्लू (Bird flu) के खतरे को लेकर जनसामान्य को सतर्क रहने के लिए कहा है। साथ ही बताया गया है कि एवियन एन्लूएंजा (एच5 एन1) वायरस बर्ड फ्लू के नाम से पापुलर है। इस खतरनाक वायरस का संक्रमण इंसानों और पक्षियों को अधिक प्रभावित करता है।
बर्ड फ्लू का इंफेक्शन चिकन, टर्की, गीस और बतख की प्रजाति जैसे पक्षियों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। इससे इंसान और पक्षियों की मौत तक हो सकती है। गौरतलब है कि कोरिया जिले में इस बीमारी के कारण पिछले 10 दिन में करीब 50 हजार मुगे-मुर्गियां, चूजे, अंडे, बटेर डिस्पोज किए जा चुके हैं।

जिला सर्वेेलेंस अधिकारी डॉ. राजेश पैकरा ने बर्ड लू के कारण एवं लक्षण संबंधी जानकारी दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस सिंह ने बताया कि बर्ड फ्लू से इंसान को बुखार, हमेशा कफ रहना, नाक बहना, सिर में दर्द रहना सहित अन्य लक्षण हैं।
साथ ही बीमारी की जटिलता को लेकर उन्होंने बताया कि आंखों का संक्रमण, सांस लेने मेें काफी दिक्कत, निमोनिया, मस्तिष्क में सूजन रहता हैं। एवियन एन्लूएंजा (एच5 एन1) का संक्रमण मनुष्यों में संक्रमित प्रवासी पक्षियों तथा पोल्ट्री पक्षियों के संक्रमण के माध्यम से फैलता है।
पोल्ट्री फार्म के कर्मी, पक्षी व अंडे बेचने वाले, पक्षी व अंडों के बाजार में रहने वालों में बर्ड फ्लू का जोखिम ज्यादा होता है। ऐसे लक्षण नजर आने पर तत्काल डॉक्टर से सलाह लेकर इलाज कराएं।

बर्ड फ्लू के ये हैं 12 लक्षण
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस सिंह ने बर्ड फ्लू के ये 12 लक्षण बताए हैं
1. इंसान को बुखार रहता है।
2. हमेशा कफ रहना
3. नाक बहना
4. सिर में दर्द रहना
5. गले में सूजन
6. मांसपेशियों में दर्द
7. दस्त होना
8. हर वक्त उल्टी सा महसूस होना
9. पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना
10. सांस लेने में समस्या, सांस न आना
11. निमोनिया
12. आंख में कंजंक्टिवाइटिस
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो