scriptकटनी से 7 दिन तक पैदल चलकर पहुंचे झारखंड के मजदूर, 2 दिन से थे भूखे, देखकर लोगों का पसीजा दिल | Covid-19:Jharkhand migrant workers arrived Surajpur from Katni on foot | Patrika News

कटनी से 7 दिन तक पैदल चलकर पहुंचे झारखंड के मजदूर, 2 दिन से थे भूखे, देखकर लोगों का पसीजा दिल

locationसुरजपुरPublished: May 14, 2020 09:51:20 pm

Covid-19: जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पहले उन्हें भोजन खिलाकर पानी पिलाया फिर अपने निजी वाहन से झारखंड की सीमा तक पहुंचाया

कटनी से 7 दिन तक पैदल चलकर पहुंचे झारखंड के मजदूर, 2 दिन से थे भूखे, देखकर लोगों का पसीजा दिल

Migrant workers of Jharkhand

सूरजपुर. पूरे देश में मजदूरों के पैदल चलकर घर पहुंचने की जो दर्दनाक तस्वीर सामने आ रही है उसका हिस्सा गुरुवार को जिले का भैयाथान भी बना। जहां 35 मजदूरों का जत्था भूखे प्यासे हाईस्कूल मैदान में जमा हुआ था, जिनकी स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सुध लेते हुए न केवल उन्हे भेाजन कराया बल्कि उन्हें प्रदेश की सीमा तक पहुंचाने की व्यवस्था भी कराई।

दरअसल बुधवार की रात को यहां 35 मजदूरों का ऐसा जत्था पहुंचा था जो कटनी से चलकर झारखण्ड जाने के लिए निकले थे। हाईस्कूल ग्राउंड में डेरा डाले इन मजदूरो ने बताया कि कटनी में वे मजदूरी का काम करते थे। लेकिन लॉकडाउन के बाद काम बंद हो गया और उन्हे राशन भी नही मिल रहा था, जिससे उनके सामने भूखो मरने की स्थिति आ गई थी।
ऐसे में उन्होंने पैदल चलकर घर पहुंचने की ठान ली और पिछले एक सप्ताह से पैदल चलकर यहां पहुंचे है। रास्ते में लोगों ने मदद के तौर पर कई जगह भोजन आदि कराया है।

दो दिन से कुछ खाया नहीं था
रात से डेरा जमाए मजदूरो के संबंध में गुरुवार की सुबह यहां जनप्रतिनिधियों को लगी तो वे मजदूरो के बीच पहुंच गए। मजदूरों ने बताया कि दो दिन से उन्हें भोजन नही मिला है। इस पर तत्काल उन्हें नदी के किनारे भोजन की व्यवस्था कराई गई और रास्ते के लिए पैकेट भी दिया गया।
इतना ही नही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दरियादिली की परिचय देते हुए उन्हे अपने निजी वाहन से एसडीएम से अनुमति लेकर झारखंड की सीमा तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की।


इन्होंने की मदद
मजदूरों की मदद करने में भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े, प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह व संतोष सारथी, ब्लॉक अध्यक्ष रावेंद्र प्रताप सिंह, नूर आलम, प्रणय सिंह, आशीष सिंह, विनोद केवट,सोनू सोनपाकर का सक्रिय योगदान रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो