script

Breaking News : गृहमंत्री की हालत 6817 वोट से खराब, खेलसाय चल रहे आगे, भाजपा की रजनी त्रिपाठी ने भी बना रखी है बढ़त

locationसुरजपुरPublished: Dec 11, 2018 02:39:32 pm

विधानसभा चुनाव के बाद मतगणना का दौर है जारी, सूरजपुर जिले के तीनों विधानसभा के अब तक ये है आंकड़े

Congress

Congress

अंबिकापुर. सूरजपुर जिले की तीनों सीटों में से 2 पर कांग्रेस के प्रत्याशियों ने बढ़त बना रखी है, जबकि एक सीट पर भाजपा ने शुरु से ही लीड बनाई है। प्रतापपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी व गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा की हालत खराब नजर आ रही है।
5वें राउंड तक यहां से कांग्रेस प्रत्याशी 6817 मत से आगे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पे्रमसाय सिंह को कुल 19134 मत मिले जबकि गृहमंत्री को 12317 वोट।


इसी प्रकार प्रेमनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस के खेलसाय सिंह को 7वें राउंड तक कुल 26098 वोट जबकि भाजपा के विजय प्रताप सिंह को 20224 वोट मिले हैं। इस तरह यहां से कांग्रेस की बढ़त 5834 वोट है।
वहीं भटगांव विधानसभा सीट पर भाजपा की रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने शुरु से ही बढ़त बना रखी है। 7वें राउंड की गिनती खत्म होने तक रजनी त्रिपाठी को कुल 13161 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी व वर्तमान विधायक पारसनाथ राजवाड़े को 11048 मत मिले। इस तरह भाजपा की लीड 2113 वोट की है।

ट्रेंडिंग वीडियो