हादसे में एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को ओडग़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां गंभीर रूप से घायल एक महिला समेत 10 की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
मध्य प्रदेश के सीधी जिला के बैढऩ थानांतर्गत ग्राम तीरा निवासी करीब 25 की संख्या में श्रद्धालु माता कुदरगढ़ी के दर्शन करने पिकअप से आए थे। माता की पूजा करने के बाद सभी शाम करीब 5 बजे वापस लौट रहे थे। पिकअप हर्रयी नदी मोड़ के पास पहुंची ही थी कि तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे के बाद पिकअप में सवार सभी सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में 60 वर्षीय श्रद्धालु रामाधार नाइक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 घायल हो गए।
10 भेजे गए मेडिकल कॉलेज अस्पताल
सूचना पर संजीवनी 108 की मदद से सभी घायलों को ओडग़ी अस्पताल में में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर रूप से घायल महिला संपतिया देवी समेत 10 को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। मामूली रूप से घायल अन्य का इलाज ओडग़ी अस्पताल में ही जारी है।