scriptभाजयुमो ने किसानों को चौपाल लगाकर सुनाई पीएम मोदी के मन की बात | PM Modi: BJYM heard PM Modi Man ki baat to farmers in Chaupal | Patrika News

भाजयुमो ने किसानों को चौपाल लगाकर सुनाई पीएम मोदी के मन की बात

locationसुरजपुरPublished: Dec 27, 2020 11:22:46 pm

PM Modi: भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार (Congress Government) पर बोला हमला, कहा- कृषि कानून (Agriculture law) से विरोधियों के पेट में हो रहा दर्द

भाजयुमो ने किसानों को चौपाल लगाकर सुनाई पीएम मोदी के मन की बात

Farmers heard PM Modi Man ki baat

सूरजपुर. भारतीय जनता युवा मोर्चा सूरजपुर ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला मुख्यालय के मंडी प्रांगण में किसानों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात (Man ki baat) सुनाई गई। भाजयुमों द्वारा स्थानीय किसानों को एकत्रित कर चौपाल में प्रोजेक्टर तथा टीवी लगाया गया।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष रितेश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा (Yuva Morcha) के कार्यकर्ताओं के साथ किसान उपस्थित थे।

रितेश गुप्ता ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा किसानों को समर्पित 18 हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा सहित किसान हित मे किए जाने वाले जनकल्याणकारी कार्यों के बारे में बताया और कहा कि आजादी के 70 सालों में इस देश में अधिकतर कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित सरकार रही है, बावजूद इसके किसानों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है।
जब इस देश में एक ईमानदार प्रधानमंत्री जो किसानों के हित के लिए नए कृषि कानून ला रहे हैं तो विरोधियों के पेट में दर्द स्वभाविक है। किंतु सब जानते हैं कि विरोध प्रदर्शन केवल राजनीति से ओत प्रोत है।
इस प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनी तब से लेकर लगातार 15 वर्षों तक डॉ रमन सिंह ने प्रदेश के किसानों की चिंता की तथा धान खरीदी में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराईं। बोनस प्रारम्भ किया।
कभी गिरदावरी के नाम पर उन्होंने किसी भी किसान के रकबे को कम नहीं किया किंतु छत्तीसगढ़ में जो कांग्रेस की सरकार है उसने गिरदावरी के नाम पर रखने को कम करने का काम किया और सरकार की स्थिति यह है कि वह सही मायने में किसानों का धान ही नहीं खरीद पा रही है।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर संत सिंह, दीपक गुप्ता, उत्तम माल, देव गुप्ता, सहीम अंसारी, छोटू साहू, यशवंत सिंह, विजय गुप्ता, अनिल साहू, देवनारायण राजवाड़े, दिलीप साहू, विक्की सोनवानी, विजय, गणेश सहित अन्य कार्यकर्ता व किसान उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो