scriptकेंद्रीय राज्य मंत्री के गढ़ में भाजपा की करारी हार, कांग्रेस के दिवंगत राज्य मंत्री की बेटी और विधायक की बहू ने मारी बाजी | Political news: BJP's defeat in stronghold of Union Minister of State | Patrika News

केंद्रीय राज्य मंत्री के गढ़ में भाजपा की करारी हार, कांग्रेस के दिवंगत राज्य मंत्री की बेटी और विधायक की बहू ने मारी बाजी

locationसुरजपुरPublished: Feb 01, 2020 08:53:20 pm

Political News: कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार नरेश राजवाडे, शशि सिंह व उषा सिंह ने दर्ज की जीत, कांग्रेस के दिग्गज नेता की हुई हार, भाजपा की ओर से अजय श्याम की हुई जीत

केंद्रीय राज्य मंत्री के गढ़ में भाजपा की करारी हार, कांग्रेस के दिवंगत राज्य मंत्री की बेटी और विधायक की बहू ने मारी बाजी

Usha Singh, Shashi Singh and Naresh Rajwade

सूरजपुर. पंचायत के दूसरे चरण के मतदान के बाद जिला पंचायत की तस्वीर साफ होने लगी है। जिस ढंग से परिणाम सामने आएं हंै उससे तय हो गया है कि जिला पंचायत में एक बार फिर कांग्रेस का कब्जा होगा।
हालांकि इस बार चुनाव में पंचायत के कई दिग्गजों को पराजय का सामना करना पड़ा है, इसमें स्वयं जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जगते व उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता की पुत्र वधू शामिल हैं। (Panchayat election)

रामानुजनगर ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य को लेकर सबसे दिलचस्प मुकाबला हुआ, यहां केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह व सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। परिणाम जो सामने आए हंै उसके मुताबिक रेणुका सिंह के समर्थक व भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को करारी हार मिली है।
जबकि विधायक खेलसाय सिंह ने रामानुजनगर ब्लॉक के तीनों सीटों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा बरकरार रखा है। बताया जा रहा है कि जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 13 से विधायक खेलसाय सिंह के समर्थक नरेश राजवाडे, 14 से पूर्व राज्यमंत्री तुलेश्वर सिंह की पुत्री शशि सिंह तथा 15 से विधायक की पुत्र वधू उषा सिंह मैदान में थीं।
यहां से तीनों ने जीत दर्ज की है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र क्रमांक 13 से नरेश राजवाडे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय राजवाड़े से करीब 4800 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं 14 से शशि सिंह भाजपा के भूलन सिंह से करीब 6 हजार तथा क्षेत्र क्रमांक 15 से उषा सिंह 4200 वोटों से बढ़त बनाई हुई है।
प्रेमनगर ब्लाक से जिला पंचायत सदस्य के लिए कांग्रेस की ओर से अशोक जगते उम्मीदवार थे, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा है। यहां से भाजपा समर्थित अजय श्याम करीब 2100 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। यहां त्रिकोणीय संघर्ष था। इसमें कांग्रेस के बागी प्रदीप सिंह व गोगपा के संभागीय अध्यक्ष जयनाथ केराम भी मैदान में थे। जिन्हें भी करारी शिकस्त मिली है।

अब तक कांग्रेस की बढ़त
जिले में अब तक 15 में से 10 जिला पंचायत क्षेत्रों के लिए चुनाव हो चुके है। इसमें ६ में कांग्रेस को बढ़त मिली है। जबकि चार में भाजपा के समर्थित उम्मीदवार आगे हैं, प्रतापपुर व ओडग़ी के पांच क्षेत्रों के लिए तीसरे चरण में 3 फरवरी को चुनाव होना है, जहां से पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के पुत्र लवकेश पैकरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के मैदान में होने से दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई हैै।

पंचायत चुनाव की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Panchayat election

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो