घटना दिवस भी युवक ने उसके साथ बलात्कार
(Girl raped) किया था। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व परिजन ने शक के आधार पर युवक से कड़ाई से पूछताछ की थी तो उसने किशोरी के झाडिय़ों में होने की बात बताई थी।
गौरतलब है कि सूरजपुर जिले के ओडग़ी थाना क्षेत्र के ग्राम धरसेड़ी में सोमवार की सुबह गांव की ही एक किशोरी अचेत अवस्था में झाडिय़ों में मिली थी। बताया गया है कि सुबह वह रोज की भांति नही उठी तो परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो नदारद मिली।
इस पर उसकी खोजबीन की जाने लगी और इसी बीच संदेह के आधार पर पड़ोस के ही युवक सुरेन्द्र से पूछताछ की गई तो उसने झाडिय़ों में होने की बात कही। सुरेन्द्र की निशानदेही पर किशोरी झाडिय़ों में मिली और उसे तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया। पुलिस के सामने तब सवाल यह थे कि क्या किशोरी के साथ कोई अनहोनी हुई है। ऐसे में पुलिस को किशोरी के होश में आने का इंतजार था।
(Young man raped girl)
आए दिन करता था दुष्कर्म
ओडग़ी पुलिस के मुताबिक किशोरी ने बताया है कि शादी का झांसा देकर युवक सुरेंद्र उसके साथ आए दिन अनाचार करता रहा है। घटना दिवस को भी उसके साथ यह क्रम जारी रहा, जिससे वह बेहोश हो गई और युवक छोड़ कर भाग निकला।
यह सुनकर घरवालों के भी होश उड़ गए। पुलिस ने अब इस मामले में धारा 363, 366 के अलावे 376, 376 (2) (ढ) पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।