scriptदर्दनाक हादसा : पहाड़ी रास्ते से उतरते Tractor पलटा, 2 महिला सहित 3 की मौत, 30 घायल | Surajpur : Painful Incident: 3 death including 2 women in tractor overturned, 30 injured | Patrika News
सुरजपुर

दर्दनाक हादसा : पहाड़ी रास्ते से उतरते Tractor पलटा, 2 महिला सहित 3 की मौत, 30 घायल

प्रतापपुर के जलेश्वरनाथ मंदिर के समीप सुबह हुआ हादसा, 2 महिला व एक किशोरी की स्थिति गंभीर, अस्पताल में सभी का चल रहा इलाज

सुरजपुरJul 12, 2017 / 02:19 pm

Pranay Rana

tractor accident

tractor accident

सूरजपुर. प्रतापपुर-चलगली मार्ग पर स्थित बाबा जलेश्वरनाथ मंदिर के पास पहाड़ी रास्ते से उतरते महिलाओं से भरा ट्रैक्टर बुधवार की सुबह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 युवक ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हादसे में 30 महिलाएं घायल हो गईं। इनमें से 3 महिलाओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्रतापपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका उपचार जारी है।
dead body of women


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चलगली थानांतर्गत ग्राम भुतका, भैरोपुर व खजुरी निवासी 37 किशोरी, युवतियां, महिलाएं व पुरुष ट्रैक्टर पर सवार होकर बुधवार की सुबह 9 बजे रोपा लगाने प्रतापपुर क्षेत्र में जा रही थी।

ट्रैक्टर बाबा-जलेश्वरनाथ मंदिर के बगल से गुजरने वाले पहाड़ी रास्ते से उतर ही रहा था कि तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर ने उस पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन अनियंत्रत होकर सड़क किनारे पलट गया।
women dead body


हादसा इतना जबर्दस्त था कि ट्रैक्टर कई टुकड़ों में बंट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 25-50 वर्ष उम्र की 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

फिर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्रतापपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार पश्चात 2 महिलाओं, एक किशोरी व 1 युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान ग्राम खजुरी निवासी समीर कंवर पिता रामशरण की मौत हो गई। वहीं ग्राम भैरोपुर निवासी लालमुनी पति विनोद 18 वर्ष, शिवमुनी पति बैजनाथ 35 वर्ष व अलमा पिता प्रभु कुम्हरिया 14 वर्ष का इलाज जारी है।

रोपा लगाने जा रही महिलाओं की उम्र 14 वर्ष से लेकर 55 वर्ष तक के बीच की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चालक ट्रैक्टर को काफी तेज गति से चला रहा था। मना करने के बावजूद उसकी स्पीड कम नहीं हो रही थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो