scriptसूरजपुर नगरपालिका और इन 4 नगर पंचायत के वार्डों का लॉटरी से हुआ आरक्षण, अब ये बन रही स्थिति | Urban body elections: Surajpur 5 Nagar panchayat ward reservation | Patrika News

सूरजपुर नगरपालिका और इन 4 नगर पंचायत के वार्डों का लॉटरी से हुआ आरक्षण, अब ये बन रही स्थिति

locationसुरजपुरPublished: Sep 27, 2019 08:58:07 pm

Urban body elections: कलक्टर की उपस्थिति में पूरी की गई आरक्षण की प्रक्रिया, भाजपा-कांग्रेस के कई दिग्गजों का बिगड़ा खेल

सूरजपुर नगरपालिका और इन 4 नगर पंचायत के वार्डों का लॉटरी से हुआ आरक्षण, अब ये बन रही स्थिति

Ward Reservation

सूरजपुर. नगरीय निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को जिले के एक नगरपालिका समेत चार नगर पंचायत के 78 वार्डों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया कलक्टर दीपक सोनी की उपस्थिति में पूरी की गई। सुबह 11 बजे से प्रारंभ की गई आरक्षण की प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चली।
इसमें जिले की एक मात्र नगरपालिका सूरजपुर के 18 वार्डों समेत बिश्रामपुर, जरही, भटगांव व प्रतापपुर के 15-15 वार्डों का आरक्षण यहां जिला कार्यालय के सभा कक्ष में विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधि व संबंधित नगरीय निकाय के अधिकारियों की उपस्थिति में लाटरी पद्धति से किया गया।
आरक्षण प्रक्रिया में वार्डों के प्रतिनिधित्व का ख्वाब देख रहे कई नेताओं को जहां झटका लगा है वहीं कई नेताओं की परम्परागत सीट खसक गई है। ऐसे में या तो वे चुनाव नहीं लड़ पाएंगे या फिर दूसरे वार्ड में अपनी जमीन तलासेंगे। शुक्रवार को सबसे पहले नगरपालिका सूरजपुर के 18 वार्डों के लिए प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद नगर पंचायतों के आरक्षण किया गया।

नपा सूरजपुर के वार्डों की स्थिति
वार्ड क्रमांक 1 – अनुसूचित जनजाति
वार्ड क्रमांक 2 – अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 3 – अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड क्रमांक 4 – अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 5 – अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 6 – अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 7 – अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्रमांक 8 – अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 9 – अनुसूचित जनजाति
वार्ड क्रमांक 10 – अनुसूचित जनजाति महिला
वार्ड क्रमांक 11 – अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्रमांक 12 – अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 13 – अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 14 – अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 15 – अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्रमांक 16 – अन्य पिछड़ वर्ग महिला
वार्ड क्रमांक 17 – अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 18 – अनुसूचित जाति

नगर पंचायत जरही
वार्ड क्रमांक 1 – अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 2 – अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 3 – अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्रमांक 4 – अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 5 – अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 6 – अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 7 – अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्रमांक 8 – अनुसूचित जनजाति
वार्ड क्रमांक 9 – अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 10 – अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्रमांक 11 – अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 12 – अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 13 – अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड क्रमांक 14 – अनुसूचित जनजाति
वार्ड क्रमांक 15 – अनारक्षित

नगर पंचायत प्रतापपुर
वार्ड क्रमांक 1 – अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्रमांक 2 – अनुसूचित जनजाति महिला
वार्ड क्रमांक 3 – अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 4 – अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 5 – अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 6 – अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 7 – अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 8 – अनुसूचित जाति
वार्ड क्रमांक 9 – अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्रमांक 10 – अनुसूचित जनजाति
वार्ड क्रमांक 11 – अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड क्रमांक 12 – अनुसूचित जनजाति
वार्ड क्रमांक 13 – अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्रमांक 14 – अनुसूचित जनजाति महिला
वार्ड क्रमांक 15 – अनुसूचित जनजाति
नगर पंचायत भटगांव
वार्ड क्रमांक 1 – अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 2 – अनुसूचित जनजाति
वार्ड क्रमांक 3 – अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्रमांक 4 – अनुसूचित जाति
वार्ड क्रमांक 5 – अनुसूचित जनजाति महिला
वार्ड क्रमांक 6 – अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्रमांक 7 – अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 8 – अनुसूचित जाति महिला
वार्ड क्रमांक 9 – अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड क्रमांक 10 – अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 11 – अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड क्रमांक 12 – अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 13 – अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 14 – अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 15 – अनारक्षित

बिश्रामपुर नगर पंचायत के वार्डों का हुआ आरक्षण
बिश्रामपुर। नगर पंचायत बिश्रामपुर के वार्डों का आरक्षण शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित कलक्टोरेट में कलक्टर दीपक सोनी की उपस्थिति में लॉटरी पद्धति से हुआ। इसमें वार्ड क्रमांक १ अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 2 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक 3 अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 4 अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 5 ओबीसी महिला, वार्ड क्रमांक 6 ओबीसी मुक्त, वार्ड क्रमांक 7 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 8 रानी अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 9 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 10 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 11 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 12 पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 13 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक १४ अनारक्षित महिला व वार्ड क्रमांक 15 को ओबीसी मुक्त घोषित किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो